April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

21 मई के दिन ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस? जानें इसके पीछे का इतिहास

International Tea Day 2025 : 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है। हालांकि, पहले अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस को 15 दिसंबर के दिन मनाया जाता था।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

International Tea Day 2025 : कई लोग अपने दिन की शुरुआत चाय से करते हैं। जो लोग रेगुलरली चाय पीते हैं, उन्हें अपना दिन चाय के बिना अधूरा लगता है। सही मात्रा में और सही तरीके से चाय पीना सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप भी चाय के शौकीन हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है। हालांकि, पहले अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस को 15 दिसंबर के दिन मनाया जाता था।

अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस का इतिहास

अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस यानी इंटरनेशनल टी डे मनाने की शुरुआत 21 मई 2020 से हुई थी। चाय न केवल दुनिया की सबसे पॉपुलर ड्रिंक्स में से एक है बल्कि चाय की खेती कई देशों में आजीविका का मुख्य साधन है। चाय पीने के फायदे और चाय की खपत को बढ़ावा देने के लिए इस दिन को सेलिब्रेट करने की शुरुआत की गई थी।

21 मई के दिन ही क्यों किया जाता है सेलिब्रेट?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संयुक्त राष्ट्र हर साल 21 मई को इस दिन के तौर पर मनाता है। क्या आप इसके पीछे की वजह के बारे में जानते हैं? दरअसल, ऐसा इसलिए है क्योंकि ज्यादातर देशों में चाय का उत्पादन मई में शुरू होता है। क्या आप जानते हैं कि असम भारत का पहला ऐसा राज्य था जिसने चाय के बागान शुरू किए?

सेहत के लिए फायदेमंद चाय पीना

चाय पीने से न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ पर बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर पड़ सकता है। सर्दी-जुकाम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए चाय का सेवन किया जा सकता है। चाय को दिल की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज पर काबू पाने के लिए भी चाय को कंज्यूम किया जा सकता है। सिरदर्द से राहत पाने के लिए भी चाय को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close