July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Kannauj Accident News : कन्नौज रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा! निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरने से कई मजदूर घायल

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

कन्नौज। Kannauj Accident News : उत्तरप्रदेश के कन्नौज रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हुआ है। जहां निर्माणाधीन दो मंजिला एक इमारत का लिंटर ढहने से मलबे में 25 से अधिक मजदूर दबने से घायल हो गए। जिसमें से 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराय गया। बता दें कि कमजोर शटरिंग के कारण ये हादसा हुआ है। देर रात ही बचाव कार्य पूरा किया गया है।

कन्नौज हादसे का संज्ञान लेते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्‍च स्‍तरीय समिति का गठन किया है और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपए और जिन्हें मामूली चोटें आई हैं उन्हें 5 हजार रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। रेलवे और राज्य सरकार की टीम घटनास्थल पर मौजूद है। राहत और बचाव का कार्य जारी है।

बता दें कि अमृत योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें 7.76 करोड़ से मुख्य भवन का निर्माण कराया जा रहा है। तीन दिनों से लगातार लेंटर की ढलाई हो रही थी। लिफ्ट मशीन से सीमेंट का मसाला ऊपर ले जाया गया, उसी दौरान शटरिंग में लगाई गईं बल्लियां चटकने लगीं और लेंटर का आधे से अधिक हिस्सा भरभराकर ढह गया। तेज धमाका व चीख पुकार सुनकर जीआरपी के सिपाही वहां पहुंचे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close