July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंगराजनीति

Jharkhand Politics News : हेमंत सोरेन का झारखंड सीएम बनना लगभग तय, चंपाई को मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी

Jharkhand Politics News : पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद झारखंड की सियासत में बड़ी उथल-पुथल मची है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Jharkhand Politics News : पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद झारखंड की सियासत में बड़ी उथल-पुथल मची है। झारखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रांची में सीएम हाउस में सत्ताधारी गठबंधन के विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, हेमंत सोरेन फिर से सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे। चंपाई सोरेन जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हो सकते हैं। हालांकि, अभी भी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

राज्यपाल के आते ही इस्तीफा सौंप सकते हैं चंपाई

राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन अभी चेन्नई में हैं। बुधवार शाम 7 बजे तक राज्यपाल रांची लौट सकते हैं। बताया जा रहा है कि चंपाई सोरेन राज्यपाल के आते ही अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। इधर हेमंत सोरेन के जेल से आने के बाद से उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी पहले से अधिक सक्रिय हो गई हैं।

पांच दिन पहले ही जेल से रिहा हुए हेमंत

बता दें कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन 5 दिन पहले जेल से रिहा हुए हैं। उनकी रिहाई के साथ ही झारखंड की राजनीति गरमा गई है। सीएम आवास पर आज इंडिया ब्लॉक की बैठक हो रही है। बैठक में जेएमएम-कांग्रेस और राजद के विधायक और मंत्री शामिल हैं।

एक दिन पहले कई कार्यक्रम स्थगित

झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक दल की बैठक कई लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंगलवार को सीएम चंपाई सोरेन ने कई कार्यक्रम स्थगित कर दिए थे। इसके बाद झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन उनके मोरहाबादी स्थित आवास पर मिलने गए।दोनों के बीच लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक बातचीत हुई है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close