Jammu and Kashmir Assembly Elections : जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए आज बीजेपी ने अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने इस लिस्ट में कुल 6 लोगों को जगह दी है, जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना का भी नाम शामिल है। वहीं, चर्चित लाल चौक सीट से इंजीनियर ऐजाज हुसैन को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसी के साथ पार्टी ने अब तक कुल 51 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।
रविंदर रैना को मिली ये सीट
इस लिस्ट में बीजेपी ने नौशेरा सीट से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना को मैदान में उतारा है। वहीं, ईदगाह सीट से आरिफ राजा, लाल चौक से इंजी. ऐजाज हुसैन, खानसाहिब सीट से डॉ. अली मोहम्मद मीर, चरार-ए-शरीफ सीट से जाहिद हुसैन और रजौरी (एसटी) सीट से विबोध गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है।
तीन चरणों में होंगे चुनाव
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 18 सिंतबर से शुरू होंगे, जो तीन चरण यानी 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर 2024 को आयोजित होंगे। जबकि इस राज्य में मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। जानकारी के लिए बता दें कि धारा 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में पहली बार चुनाव हो रहे हैं।
पिछले चुनाव में क्या था हाल?
2014 में जम्मू-कश्मीर में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने 25 सीटें जीती थीं। पार्टी एक बार फिर उभरी कांग्रेस से चुनौती का सामना करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है, जिसने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया है, खासकर जम्मू क्षेत्र में, जो 2014 से भाजपा का गढ़ रहा है।




