July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

JPNIC Controversy News : यूपी में नया बवाल शुरू, अखिलेश यादव के घर के बाहर की गई पुलिस की तैनाती, सड़कों पर उतरे समाजवादी, जानें पूरा मामला

JPNIC Controversy News : यूपी में नया बवाल शुरू, अखिलेश यादव के घर के बाहर की गई पुलिस की तैनाती, सड़कों पर उतरे समाजवादी, जानें पूरा मामला

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

JPNIC Controversy News : लखनऊः महान समाजवादी नेता जय प्रकाश नारायण की आज जयंती हैं। जेपी सेंटर में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण के लिए अखिलेश यादव अड़े हैं। इस बीच जेपी सेंटर को सील कर दिया गया है और बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया है कि उनके निजी घर के आस-पास बैरिकेडिंग कर दी गई है और भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। भतीजे का पक्ष लेते हुए चाचा शिवपाल यादव ने भी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तानाशाही लंबे समय तक नहीं चलती।

अखिलेश यादव के घर के पास बैरिकेडिंग और आरपीएफ तैनात

अखिलेश यादव ने एक्स हैंडल पर दो वीडियो शेयर किया है जिनमें रोड पर बैरिकेडिंग और आरपीएफ व पुलिस बल दिख रहे हैं। एक्स पर अखिलेश यादव ने लिखा, बीजेपी के लोग हों या इनकी सरकार, इनका हर काम नकारात्मक का प्रतीक है। पिछली बार की तरह समाजवादी लोग कहीं ‘जय प्रकाश नारायण जी’ की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करने न चले जाएं, इसीलिए उन्हें रोकने के लिए हमारे निजी आवास के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है।

अखिलेश ने बीजेपी को घेरा

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर रहा कि बीजेपी ने श्रद्धांजलि के रास्ते रोके हैं। बीजेपी ने PDA के रास्ते रोके हैं। ⁠भाजपा ने सौहार्द के रास्ते रोके हैं। भाजपा ने संविधान के रास्ते रोके हैं। बीजेपी के लोग हमेशा स्वतंत्रता-सेनानियों और स्वतंत्रता आंदोलन के विरोधी रहे हैं। रास्ते रोकना इन्होंने औपनिवेशिक शक्तियों के साथ रहने और दबे-छुपे उनका साथ देने से सीखा है।

शिवपाल यादव बोले- तानाशाही लंबी नहीं चलती

वहीं, सपा महासचिव शिवपाल यादव ने भी एक्स हैंडल पर ट्वीट कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। शिवपाल ने कहा कि सत्ता के मद में चूर भाजपा लोकतंत्र की बैरिकेडिंग करना चाहती है। सत्ता का तंत्र कभी लोक के तंत्र पर भारी नहीं हो सकता। सरकार को अतीत से सबक लेना चाहिए। लोकतंत्र में तानाशाही लंबी नहीं चलती।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close