July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

ISIS’s wanted terrorist Rizwan Update : राजधानी से गिरफ्तार हुआ था ISIS का वॉन्टेड आतंकी रिजवान, अब हुआ ये बड़ा खुलासा

ISIS's wanted terrorist Rizwan Update : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकवादी संगठन ISIS के पुणे मॉड्यूल के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

ISIS’s wanted terrorist Rizwan Update ; नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकवादी संगठन ‘इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया’ यानी कि ISIS के पुणे मॉड्यूल के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस वॉन्टेड आतंकवादी का नाम रिजवान अब्दुल हाजी अली है और वह दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है। अब इस आतंकवादी के बारे में एक बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी रिजवान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के ISIS मॉड्यूल का हिस्सा है और उसके हैंडलर पाकिस्तान में हैं।

‘ISIS के पुणे मॉड्यूल के पीछे गोरी’

पुलिस ने रिजवान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के ISIS मॉड्यूल का खुलासा कर दिया है। बता दें कि भारतीय खुफिया एजेंसी को चकमा देने के लिए ISI इस मॉड्यूल को चला रही है। ये आतंकी मॉड्यूल गुजरात के अक्षरधाम हमले का मास्टरमाइंड फरहतुल्ला गोरी ISI के इशारे पर चला रहा है। गोरी भारत सरकार से घोषित आतंकी है और भारत से फरार होकर पाकिस्तान में छुपा हुआ है। भारत में ISIS के पुणे मॉड्यूल के पीछे गोरी ही है और रिजवान का हैंडलर भी है।

2018 में भी गिरफ्तार हुआ था रिजवान

बता दें कि काफी समय से फरार आतंकी रिजवान को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने अपने नेटवर्क को लगातार एक्टिव किया हुआ था। कहा जा रहा है कि उसने अपने कुछ साथियों के साथ दिल्ली और मुंबई के VVIP इलाकों की रेकी की थी। उसे इससे पहले दिल्ली पुलिस ने साल 2018 में गिरफ्तार किया लेकिन लंबी पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था। आतंकी रिजवान की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस व अन्य जांच एजेंसी अलर्ट मोड पर है। सरोजिनी नगर मार्केट, लाजपत नगर मार्केट, खान मार्केट सहित अन्य मार्केटों में मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों के पोस्टर चस्पा किए गए हैं।

आतंकी पर घोषित था 3 लाख रुपये का इनाम

इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली-फरीदाबाद सीमा पर उसे गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक अवैध बंदूक बरामद की गई है। NIA ने ISIS के आतंकवादी रिजवान अब्दुल हाजी अली पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा संदेह है कि वह दिल्ली-NCR के कुछ अतिविशिष्ट लोगों यानी कि VIP पर हमला करने की फिराक में था। फिलहाल उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि और राज बाहर आ सकें।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close