June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Indore News Latest : सैन्य अफसर की गर्लफ्रेंड के साथ गैंगरेप का मामला, राहुल गांधी और मायावती ने घटना पर किया ऐसा ट्वीट

Indore News Latest : सैन्य अफसर की गर्लफ्रेंड के साथ गैंगरेप का मामला, राहुल गांधी और मायावती ने घटना पर किया ऐसा ट्वीट

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Indore News Latest : इंदौर। इंदौर के पास महू के बडगोंदा थाना क्षेत्र में जाम गेट पर्यटक स्थल पर दो आर्मी ट्रेनिंऑफिसर और उनकी महिला मित्र के साथ कुछ अज्ञात बदमाशों ने लूट की नियत से एक अफसर और उसकी महिला मित्र को बंधक बना लिया। फिर दूसरे से दस लाख रूपए लाने को कहा दुसरा अफसर वहा से निकल कर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचन दी। जिसके बाद पुलिस को बताया गया पुलिस घटना स्थल पर पहुँचती तब तक वे बदमाश अफसर के साथ घूमने गई महिला मित्र को जंगलो में ले गए और उसके साथ खोटा काम किया।

जानकारी के अनुसार देर रात दो आर्मी ट्रेनी ऑफिसर अपनी महिला मित्र के साथ घूमने निकले थे इसी दौरान 5 से 7 बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर एक महिला मित्र को बंधक बना कर खोटा काम किया घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी घटना स्थल जाम गेट पर पहुंचे और छानबीन कर पूछ ताछ करते हुए शाम को थाना बड़गोंदा में मारपीट, लूट की कोशिश,अड़ीबाजी सहित सामूहिक बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज किया।

2 आरोपियों को गिरफ्तार किया

महू के जामगेट के समीप हुई घटना में 2 आरापियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ग्रामीण हितीका वात्सल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 6 आरोपीयों की मामले में पहचान हुई। आरोपी बडगोंदा और मानपुर इलाके के रहने वाले है। आरोपियों में से 2 लोगो का आपराधिक रिकॉर्ड निकला। वहीं 1 लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। अन्य आरोपीयो की तलाश में पुलिस ने देर रात सर्चिंग ऑपरेशन चलाया।

राहुल गांधी ने राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

मध्य प्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है। भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है- और, महिलाओं के खिलाफ़ दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक।

अपराधियों की ये निर्भीकता प्रशासन की पूर्ण नाकामी का परिणाम है और इस कारण देश में पनपता असुरक्षित वातावरण भारत की बेटियों की स्वतंत्रता, उनकी आकांक्षाओं पर बंदिश है। समाज और सरकार दोनों शर्मिंदा हों और गंभीरता से विचार करें – देश की आधी आबादी की रक्षा की ज़िम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे!

घटना पर पूर्व सीएम मायावती का बयान

मध्यप्रदेश के इन्दौर में पर्यटक स्थल जामगेट में घूमने गए सेना के दो अफसरों पर हमला, उन्हें बंधक बनाना तथा उनकी महिला मित्रों के साथ दुष्कर्म की घटना अति-शर्मनाक। सरकारों द्वारा लगातार हो रही ऐसी जघन्य घटनाओं को उसकी गंभीरता से नहीं लेने से ही स्थिति बेकाबू। सरकार ध्यान दे।

महिला सम्मान तो दूर उनकी सुरक्षा को लेकर आए दिन जितनी बड़ी-बड़ी बयानबाजी उतनी ही ज्यादा उनके साथ मानवता को शर्मसार कराने वाली जघन्य अपराध की घटनाओं का जारी रहना यह साबित करता है कि खासकर असामाजिक व आपराधिक तत्वों में कानून का डर खत्म हो गया है, यह अति-दुखद व चिन्तनीय..

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close