India-Pakistan Tension : भारत और पाकिस्तान के बीच 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से तनाव बढ़ा हुआ है। भारत ने आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है, और साथ ही राजनयिक संबंध कम कर दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आतंकी हमले का बदला जरूर लिया जाएगा और उनकी सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है। इस मुद्दे से जुड़े ताजा घटनाक्रमों की जानकारी पाने के लिए हमारे साथ बने रहें:
भारत करेगा पाकिस्तान बॉर्डर के पास हवाई युद्धाभ्यास, NOTAM जारी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। युद्ध की आशंका के बीच भारतीय वायुसेना भारत-पाक सीमा के पर हवाई हमले का अभ्यास करेगी। एयर एक्सरसाइज बुधवार और गुरुवार को होगी। भारत ने इसके लिए NOTAM जारी किया है।
रक्षा मामलों की संसदीय समिति की बैठक
रक्षा मामलों की संसदीय समिति की बैठक 9 मई बेंगलुरु में होगी। इस बैठक में DRDO/HAL के अधिकारी शामिल होंगे। इसके बाद 10 मई को मुंबई में यह बैठक होगी जिसमें नेवी के अधिकारी शामिल होंगे। 13 मई कोलकाता में रक्षा मामलों की संसदीय समिति की बैठक होगी। 14 मई को नेवी के अधिकारी के साथ यह बैठक पोर्ट ब्लेयर में होगी।




