Damoh News: विधायक प्रतिनिधि हैं तो क्या कुछ भी करेंगे? भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों का फूटा गुस्सा, लगाए ये गंभीर आरोप
Damoh News: विधायक प्रतिनिधि हैं तो क्या कुछ भी करेंगे? भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों का फूटा गुस्सा, लगाए ये गंभीर आरोप
Damoh Latest News Today: दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह में राजनीतिक गतिविधियां कुछ ठीक नहीं चल रहीं हैं। एक ओर जहां मानसून लगातार करवट ले रहा है तो वहीं दूसरी ओर हटा की बीजेपी विधायक उमा खटीक के प्रतिनिधि भरत पटेल पर आरोपों की बरसात हुई है।
दरअसल, भगवती मानव कन्याण संगठन ने एसपी कार्यालय पहुंचकर विधायक प्रतिनिधि भरत पटेल पर अवैध खनन और गाड़ी से बछड़े को कुचलकर मारने के गंभीर आरोप लगाए है जिसके उपलक्ष्य में भगवती मानव कन्याण संगठन ने एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया को ज्ञापन सौंपा है।
भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्य विजय पटेल ने बताया कि गुरुवार रात उन्हें खबर मिली थी कि विधायक प्रतिनिधि पटेरा ब्लॉक के जमुनिया हार क्षेत्र में अवैध खनन करवा रहे हैं। मौके पर पहुंचने पर संगठन के सदस्यों ने देखा कि जेसीबी मशीन और डंपरों से मुरम खोदकर परिवहन किया जा रहा था।
संगठन ने की आरोपों की बौछार
संगठन का आरोप है कि भरत पटेल को विधायक का संरक्षण है। वे पूरे क्षेत्र में पंचायत में कमीशनखोरी करते हैं और उसका हिस्सा विधायक को देते हैं। विधायक प्रतिनिधि ने संगठन के कुछ सदस्यों और एक पत्रकार उपेन्द्र प्यासी पर भी लूट का मामला दर्ज कराने की कोशिश की।
बीजेपी विधायक ने किया अपने प्रतिनिधि का बचाव
हटा विधायक उमादेवी का कहना है कि अवैध खनन नहीं किया जा रहा था। रुसल्ली मार्ग पर श्री राम गौशाला है, जहां पर आरएसएस का एक प्रांतीय कार्यक्रम होना है। वहां लोगों ने मुझे मैदान में समतलीकरण के लिए मुरम डलवाने की बात कही थी। मैंने विधायक प्रतिनिधि भरत से कहा था कि यह धर्म कार्य है, यहां पर कुछ मुरम डलवा दें इसलिए वहां से डाली जा रही थी।
साथ ही विधायक ने कहा कि उत्खनन का आरोप गलत है। विधायक प्रतिनिधि भरत पटेल के वाहन से बछड़े की मौत हुई है। उसे लेकर भारत काफी दुखी है। वह रात में ही धार्मिक क्रिया करने के लिए प्रयागराज रवाना हो गए थे। रास्ते में हैं, वापस दमोह लौट रहे हैं।




