April 16, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

NH-30 पर भीषण सड़क हादसा: 6 की मौत, 3 गंभीर घायल-एक ही परिवार के 4 लोग शामिल

CG Kanker Accident News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CG Kanker Accident News: कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में दो कारों की आमने-सामने टक्कर से हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, उड़कुडा निवासी नेताम परिवार शादी समारोह से लौट रहा था। रात करीब 11 बजे नाथिया नवागांव के पास उनकी कार सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों में कॉन्स्टेबल मुनेंद्र नेताम की पत्नी कुंती नेताम, दामाद शगुनदास नेताम, बहन मकतुला नेताम और 7 वर्षीय भांजा वंश नेताम सहित दो अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। हादसे में दोनों वाहनों में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दूसरी कार तेज रफ्तार में थी और ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही कार से टकरा गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। एसपी निखिल राखेचा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close