June 15, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

उज्जैन में भीषण सड़क हादसा: साइकिल सवार को बचाने में आमने-सामने टकराईं दो कारें, 3 घायल

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में गुरुवार दोपहर को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार दो कारें आमने-सामने से टकरा गई। खास बात तो यह रही कि इस हादसे में कार चालकों की गलती नहीं थी, जबकि दोनों कार चालक अपनी-अपनी दिशा में सही जा रहे थे। यहां रॉन्ग साइड चल रहे एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में दो कारों की भिड़ंत हो गई। हालांकि हादसे में साइकिल सवार तो पूरी तरह सुरक्षित बच गया, लेकिन कार में सवार लोगों में से तीन को चोट लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनका उपचार चल रहा है।

दो कारों के बीच हुई टक्कर
दरअसल, पूरा मामला उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे का बताया जा रहा है। यहां गुरुवार दोपहर में माकड़ौन थाना क्षेत्र के डाबला हरदू गांव में एचपी पेट्रोल पंप के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। सड़क हादसे का पूरा वीडियो पीछे आ रहे एक अन्य वाहन के डैशकैम में रिकार्ड हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक किसान साइकिल से सड़क पार करने के लिए अचानक दूसरी लेन में मुड़ गया। पीछे से आ रही कार के चालक ने साइकिल सवार को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और दूसरी लेन में जाकर सामने से आ रही कार से टकरा गया।

डैशकैम में कैद हुई घटना
इस हादसे में अल्टो कार में सवार मुकेश, भगवान सिंह और विष्णुबाई घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना का पूरा वीडियो पीछे चल रही एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि साइकिल सवार अचानक रॉन्ग साइड मुड़ता है और उसे बचाने की कोशिश में कार दूसरी लेन में जाकर टकरा जाती है। टक्कर के दौरान दूसरी कार के एयरबैग भी खुल गए।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close