July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगमनोरंजनराजनीति

Feedback on ‘Emergency’ : ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर रिलीज, दर्शकों के आए ऐसी प्रतिक्रियाएं, जानें फिल्म में है कितना दम

Feedback on 'Emergency' : कंगना रनौत ने आखिरकार अपनी मोस्ट अवेटेड निर्देशित फिल्म 'इमरजेंसी' का ट्रेलर शेयर कर दिया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Feedback on ‘Emergency’ : कंगना रनौत ने आखिरकार अपनी मोस्ट अवेटेड निर्देशित फिल्म ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर शेयर कर दिया है। ट्रेलर में आपातकाल का खौफनाक मंजर, भारत और पाकिस्तान के बीच शिमला समझौता, खालिस्तान आंदोलन का उदय और जेपी आंदोलन सहित कई गंभीर विषयों को दिखाया गया है। कंगना ने न केवल फिल्म का निर्देशन किया है, बल्कि वह इसकी निर्माता भी हैं और उन्होंने भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है, जिन्होंने 1975 में आपातकाल लागू किया था। फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भी हैं। ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन आना शुरू हो गए हैं।

 

कंगना रनौत की मच अवेटेड फिल्म ‘इमरजेंसी’ का हर किरदार सोशल मीडिया पर छा गया है। वहीं ट्रेल र भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। पहले यूजर ने लिखा, ‘#EmergencyTrailer में कंगना ने इंदिरा गांधी का किरदार बखूबी निभाया है। हर फ्रेम में उनकी लगन झलकती है। यह फिल्म कुछ खास होने वाली है।’

दूसरी ने लिखा, ‘अभी-अभी #EmergencyTrailer देखा और कंगना रनौत दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं, जिसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है! इंदिरा गांधी के किरदार में उन्होंने जो दमदार और प्रभावशाली अभिनय किया है, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। सिनेमा में धमाके के लिए तैयार हो जाइए… यह इतिहास को हिलाकर रख देगा!’

फिल्म इमरजेंसी की कास्ट

‘इमरजेंसी’ में जहां कंगना रनौत इंदिरा गांधी बनी हैं। वहीं जयप्रकाश नारायण के रोल में अनुपम खेर हैं। श्रेयस तलपड़े ने अटल बिहारी वाजपेयी और अशोक छाबड़ा ने मोरारजी देसाई का किरदार निभाया है। वहीं, फिल्म में महिमा चौधरी भी हैं, जो इंदिरा गांधी की करीबी सहयोगी पुपुल जयकर के रोल में हैं। ‘इमरजेंसी’ में दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक भी नजर आए। वह इस फिल्म में जगजीवन राव के रोल में दिखेंगे, जबकि विशाक नायर, संजय गांधी के रोल में हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close