Maihar Bus Accident : मैहर में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, 10 लोगों की मौत और कई घायल
Maihar Bus Accident : मैहर में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, 10 लोगों की मौत और कई घायल
Maihar Bus Accident : मध्यप्रदेश के मैहर जिले में शनिवार को देर रात करीब 11 बजे बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं, रात में सड़क पर जा रहे एक ट्रक (हाइवा) में तेज रफ्तार बस जाकर टकरा गई। घटना नादन देहात थाना क्षेत्र की है। आभा स्लीपर कोच बस प्रयागराज से रीवा होते हुए कानपुर जा रही थी। हाईवे नंबर-10 पर रात करीब 10:30 बजे बस चौरसिया ढाबे के पास खड़े हाइवा ट्रक से टकरा गई। हाइवा में पत्थर लोड थे।
हाइवा ट्रक से टक्कर इतनी भीषण थी कि बस आगे से पूरी तरह पिचक गई। चीख-पुकार मच गई। कई यात्री बस में फंस गए। JCB को बुलाया गया और फिर गैस कटर से दरवाजा काटकर लोगों को बाहर निकाला गया। रात करीब 2 बजे रेस्क्यू पूरा हुआ।
4 साल के बच्चे समेत 10 लोगों की मौत
बस हादसे में एक 4 साल के बच्चे समेत 10 लोगों की मौत हुई है। 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 10 घायलों को अमरपाटन, 5 को मैहर सिविल अस्पताल और 6 को सतना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद रेस्क्यू में काफी लापरवाही देखने में आई। सिर्फ एक एम्बुलेंस के सहारे घायलों को कई चक्करों में अस्पताल पहुंचाया गया।




