हेमंत खंडेलवाल ने किया बीजेपी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण, पहले ही संबोधन में गिनाई प्राथमिकता
MP BJP President : मध्य प्रदेश में बीजेपी के नए अध्यक्ष का औपचारिक ऐलान हो गया हैं। हेमंत खंडेलवाल को एमपी भाजपा का नया अध्यक्ष चुना गया हैं।
MP BJP President : भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी के नए अध्यक्ष का औपचारिक ऐलान हो गया हैं। हेमंत खंडेलवाल को एमपी भाजपा का नया अध्यक्ष चुना गया हैं। वहीं हेमंत खंडेलवाल ने अध्यक्ष पद ग्रहण करते ही कांग्रेस को चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि जैसा चुनाव बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष का कराया है, वैसा चुनाव कांग्रेस पार्षद चयन का भी कर के दिखा दें।
राजधानी भोपाल में बुधवार को बीजेपी कार्यालय में नए अध्यक्ष का पदभार ग्रहण हुआ। हेमंत खंडेलवाल ने औपचारिक रूप से भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद हेमंत खंडेलवाल ने संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे पद नहीं दायित्व सौंपा गया है।
अटल जी से लेकर राजमाता के कामों का किया जिक्र
नए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि जनसंघ से लेकर अब तक 27 अध्यक्ष रहे, कुशाभाऊ ठाकरे जी ने बीजेपी को दुनिया का सबसे बड़ा आर्दश संगठन बनाया। वहीं उन्होंने अटलजी से लेकर राजमाता सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के कामों का जिक्र किया। हेमंत ने कहा कि बीजेपी की बुलंदी को बरकरार रखना है और आगे भी बढ़ाना है।
कांग्रेस को दी चुनौती
उन्होंने आगे कहा कि मैं आम कार्यकर्ता हूं। बीजेपी क्षमता अनुसार पद पर बैठाती है। हम सबको मिलकर नया इतिहास गढ़ना है। वहीं हेमंत खण्डेलवाल ने कांग्रेस को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया है, वैसे ही कांग्रेस पार्टी पार्षद चयन का भी कर के दिखाए।
पहले ही संबोधन में गिनाई प्राथमिकता
हेमंत खंडेलवाल ने अपने पहले संबोधन में अपनी प्राथमिकता गिनाई। उन्होंने कहा कि बीजेपी का झंडा हमेशा बुलंद रहे। हर कार्यकर्ता का सम्मान रहेगा, जो क्षमता कार्यकर्ता की होगी उसे वह कार्य मिलेगा। जनता की भावना के अनुरूप काम करें। हमे अनुशासन में रहना है, अनुशासन में रहने वालों का सम्मान होगा, जो पार्टी से दाए बाय होगा उसे दिक्कत आएगी।




