June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Haryana News : सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में बच्चों को पढ़ाया गया कलमा, मुस्लिम टीचर बर्खास्त

Haryana News : हरियाणा के पानीपत के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में एक मुस्लिम शिक्षिका पर कक्षा 8 के छात्रों को कलमा पढ़ाने का आरोप लगा है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Haryana News : पानीपत। हरियाणा के पानीपत के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में एक मुस्लिम शिक्षिका पर कक्षा 8 के छात्रों को कलमा पढ़ाने का आरोप लगा है। यह घटना तब सामने आई जब छात्रों ने घर जाकर कलमा गुनगुनाया, जिसे सुनकर उनके अभिभावकों को जानकारी हुई। घटना के बाद अभिभावक एकत्रित होकर स्कूल पहुंचे और शिक्षिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद स्कूल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया। मामला बिगड़ने की आशंका पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल साल 2002 से संचालित हो रहा है। दो दिन पहले मॉर्निंग असेंबली के बाद क्लास में कलमा पढ़वाने की बात सामने आई है। इसी दौरान कक्षा 8 की संस्कृत शिक्षिका महजीब अंसारी, जिन्हें स्कूल में माही के नाम से जाना जाता है, ने व्याख्यान दिया। आरोप है कि इसी व्याख्यान के दौरान शिक्षिका ने छात्रों को कलमा पढ़ाया।

घर पर बच्चों ने कलमा गुनगुनाया

स्कूल की छुट्टी के बाद जब छात्र घर पहुंचे और उन्होंने कलमा गुनगुनाया, तो उनके परिजनों ने सुना। पूछताछ करने पर छात्रों ने बताया कि स्कूल में शिक्षिका ने उन्हें कलमा सिखाया है। इसके बाद आसपास के अभिभावकों ने आपस में बातचीत की। शनिवार को कक्षा 8 के छात्रों के अभिभावक बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे। उनके साथ हिंदू महासभा के सदस्य भी मौजूद थे। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। स्कूल प्रशासन, अभिभावकों और शिक्षिका के बीच काफी देर तक बातचीत चली।

अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से कहा कि ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और उन्होंने महिला शिक्षिका को स्कूल से निकालने की मांग की। इस पर स्कूल के प्राचार्य ने अभिभावकों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और उनकी मांग पर शिक्षिका को तत्काल सेवामुक्त कर दिया। प्राचार्य ने इस घटनाक्रम के लिए माफी भी मांगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close