Haryana Assembly Elections 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर चल रही बातचीत अब टूट की कगार तक पहुंच चुकी है। सूत्रों के मुताबिक दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर सहमित नहीं बन पा रही है। ऐसी स्थिति में आम आदमी पार्टी ने फैसला लिया है कि वह हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी रविवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर देगी। वहीं सूत्रों के मुताबिक अगले एक से दो दिनों में कांग्रेस और बीजेपी के कई नेता आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे।




