June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलक्राइमप्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Gwalior Latest News : रेलवे स्टेशन पर तीन बच्चों को छोड़ फरार हुए माता-पिता, ऐसी हालत में मिले नवजात

Gwalior Latest News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर तीन मासूम लावारिस हालत में मिले हैं। उनको उनके अभिभावक स्टेशन पर छोड़कर गायब हो गए हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gwalior Latest News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर तीन मासूम लावारिस हालत में मिले हैं। उनको उनके अभिभावक स्टेशन पर छोड़कर गायब हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर 6-7 साल की दो बच्चियों के अलावा एक नवजात शिशु लावारिस हालत मिला है। नवजात शिशु कुछ झुलसा हुआ है। उसे कमला राजे अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

 

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन पर सहयात्रियों और ऑटो चालकों के जरिए उन्हें दो बालिकाओं और एक नवजात के लावारिस हालत में होने की सूचना मिली थी। बच्चे आरपीएफ को इतना ही बता सके कि वे अपने माता-पिता के साथ धौलपुर से यहां आए थे। दोनों कहां चले गए इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। दोनों बच्चियों को बालिका गृह भेज दिया गया है। नवजात शिशु को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरपीएफ को सूचना मिली है कि इन बच्चों के मां-बाप धौलपुर की तरफ से ग्वालियर आए थे।

स्कूल में समर कैंप के दौरान लगी आग

वहीं, इससे पहले ग्वालियर स्थित एक निजी स्कूल में समर कैंप के दौरान अचानक आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। पड़ाव थाना क्षेत्र के कांति नगर में स्थित एक निजी स्कूल में समर कैंप चल रहा था। इस शिविर में बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए। इसी दौरान गुरुवार को स्कूल में अचानक आग लग गई, जिससे भगदड़ के हालात बन गए। स्कूल परिसर में मौजूद शिक्षकों और बच्चों के बालकों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग लगने की वजह एक इलेक्ट्रिक स्कूटी बताई गई, जिसे चार्ज किया जा रहा था और इसी दौरान उसमें आग लग गई। आग स्कूल के बड़े हिस्से में फैल गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने स्कूल पहुंचकर आग पर काबू पाया।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close