August 1, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलक्राइमप्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Gwalior Crime News : पत्नी ने पति को शराब पीने से किया मना, गुस्से में आकर शख्स ने उतारा मौत के घाट

Husband shot his wife :  मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पति ने विवाद के बाद पत्नी की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Husband shot his wife : ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पति ने विवाद के बाद पत्नी की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी के सीने में गोली लगने से उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी पति बंदूक लेकर फरार हो गया। आरोपी पति सुबह से घर में बैठकर शराब पी रहा था। जिसका पत्नी ने विरोध किया था। दोनों में झगड़ा हुआ तो पति ने गुस्से में आकर गोली मार दी। वही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज हत्या का मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल मुरार थाना क्षेत्र के सीपी कॉलोनी स्थित लाल साहब की बगीची में रहने वाला किसन राजावत एक प्राइवेट फॉर्म में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है और वहां शराब पीने का आदि भी है। आज रविवार का दिन होने के चलते सुबह से वहां शराब पीने लगा। जिसे देख उसकी पत्नी सीमा राजावत ने विरोध किया तो दोनों में विवाद होने लगा। विवाद के चलते किशन सिंह राजावत को गुस्सा आ गया और अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक उठाकर पत्नी पर गोली चला दी।

गोली सीमा के सीने में जा लगी। जिससे वहां जमीन पर ही ढेर हो गई। पति उसे लहुलुहान हालत में छोड़कर लाइसेंस से बंदूक लेकर फरार हो गया। गोली की आवाज से किशन सिंह राजावत की दो बेटियां खुशी और दिव्या चिखने चिल्लाने लगी। तभी पड़ोसी भी गोली की आवाज़ को सुन वहां पहुंचे और सीमा को इलाज के लिए जिला अस्पताल मुरार ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरा कारण मकान बेचना भी आरोपी के द्वारा विवाद होना बताया जा रहा है। घटना का पता चलते पुलिस घर और अस्पताल पहुंची जहां म्रतक महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तरह शुरू कर दी है पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर दिया जाएगा।

 

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close