April 16, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Gold-Silver Price Today: बाजार में क्या चल रहा है सोने चांदी का भाव? यहां जानें आज के लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today: सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है, वहीं चांदी के भाव ने भी आज आसमान छू लिया है.

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold-Silver Price Today: शादियों का सीजन शुरू हो गया है, इस बीच लोगों का मार्केट जाना और सोने चांदी की खरीदारी का दौर अगले कई महीनों तक जारी रहने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं या फिर सोने-चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है, वहीं चांदी के भाव ने भी आज आसमान छू लिया है. आइए जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत आज कितनी है…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,20,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,21,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,30,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,32,810 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत

अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी के भाव की तो बता दें कि चांदी के दामों ने आज 2 लाख का आंकड़ा पार कर दिया है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 2,04,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल भी 2,01,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close