April 18, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेश

Gold-Silver Price Today: सोने की कीमत में भारी गिरावट, चांदी भी फिसली, जानें आज का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today: 10 ग्राम सोने की कीमत में 0.51 प्रतिशत की गिरावट आई। यह 1,09,258 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर आ गया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold-Silver Price Today: नई दिल्ली। फेडरल रिजर्व की तरफ से बीते बुधवार को ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत कटौती का असर सोने की कीमतों पर भी महसूस किया जा रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सुबह 9 बजकर 44 मिनट पर अक्टूबर अनुबंध के लिए प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में 0.51 प्रतिशत की गिरावट आई। यह 1,09,258 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर आ गया। इसी तरह, चांदी की कीमत में भी 0.73 प्रतिशत की तेज गिरावट आई और यह 1,26,055 रुपये प्रति किलो के भाव लुढ़क गई।

देश के महानगरों में आज का हाजिर भाव

  • दिल्ली में goodreturns के मुताबिक, आज सोने की कीमत 24 कैरेट के लिए ₹11,132 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹10,205 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) के लिए ₹8,347 प्रति ग्राम है।
  • मुंबई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹11,117 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹10,190 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) के लिए ₹8,338 प्रति ग्राम है।
  • कोलकाता में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹11,117 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹10,190 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) के लिए ₹8,338 प्रति ग्राम है।
  • चेन्नई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹11,149 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹10,220 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) के लिए ₹8,470 प्रति ग्राम है।

फेड के संकेत से सोना होगा और प्रभावित!

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने संकेत दिया है कि इस साल के अंत तक दो और ब्याज दरों में कटौती हो सकती है। केंद्रीय बैंक की अगली नीतिगत बैठकें इस साल 28-29 अक्टूबर और 9-10 दिसंबर को होने वाली हैं। दरों में कटौती आगे भी हुई तो सोने की कीमत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत 3,635.67 डॉलर प्रति औंस के आस-पास बना हुआ है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close