July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Delhi Pollution: जहरीली हुई दिल्ली की हवा, 400 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण कम करने के लिए कड़े उपाय लागू

Delhi Pollution Update Today: दिल्ली में शनिवार का दिन घने कोहरे के साथ शुरू हुआ। अधिकतर जगहों पर विजिबिलिटी जीरो रही। इस वजह से सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Delhi Pollution Update Today: नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार का दिन घने कोहरे के साथ शुरू हुआ। अधिकतर जगहों पर विजिबिलिटी जीरो रही। इस वजह से सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं। मौसम विभाग ने शनिवार (20 दिसंबर) को पूरे दिन घना कोहरा रहने के आसार जताए। इस बीच दिल्ली की हवा लगातार बेहद गंभीर स्थिति में बनी हुई है। शनिवार के दिन भी अधिकतर जगहों पर एक्यूआई 400 के पार रहा।

अक्षरधाम इलाके के आस-पास घना कोहरा देखा गया। राजधानी में जहरीले स्मॉग की एक परत छाई हुई है। एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन ने दिल्ली एनसीआर में ग्रैप स्टेज-IV के तहत सभी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक अक्षरधाम में एयर क्वालिटी इंडेक्स 420 है, जिसे ‘गंभीर’ कैटेगरी में रखा गया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close