July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेशब्रेकिंग

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें क्या है आज का ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold-Silver Price Today: नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों द्वारा रिकॉर्ड स्तर पर मुनाफावसूली और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के संकेतों के चलते दोनों कीमती धातुएं लाल निशान में रहीं। खबर के मुताबिक, एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना ₹606 या 0.56% की गिरावट के साथ ₹1,07,122 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। शुक्रवार को यह सोना ₹1,07,807 प्रति 10 ग्राम के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया था। दिसंबर डिलीवरी वाले अनुबंध में भी ₹612 की गिरावट देखी गई और यह ₹1,08,176 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।

चांदी 14 साल के उच्चतम स्तर से लौटी

दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी ₹977 या 0.78% गिरकर ₹1,23,720 प्रति किलोग्राम पर आ गई। 3 सितंबर को चांदी ₹1,26,300 प्रति किलोग्राम के 14 साल के उच्चतम स्तर तक पहुंच गई थी। इससे पिछले सत्र में दिल्ली के सर्राफा बाजार में शनिवार को कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचीं। 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹900 बढ़कर ₹1,07,870 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। 99.5% शुद्धता वाला सोना ₹1,07,000 प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। वहीं, चांदी ₹1,400 की तेजी के साथ ₹1,27,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

Comex पर दिसंबर डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर्स 0.68% गिरकर USD 3,628.35 प्रति औंस पर आ गया। शुक्रवार को यह USD 3,655.50 प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर था। स्पॉट गोल्ड USD 3,584.40 प्रति औंस तक फिसल गया। कॉमेक्स सिल्वर फ्यूचर्स 0.7% गिरकर USD 41.26, और स्पॉट सिल्वर 0.88% टूटकर USD 40.64 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

कीमतों में क्यों आई गिरावट

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ रिसर्च विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि चीन का सेंट्रल बैंक यानी PBoC लगातार 10वें महीने गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहा है। यह अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता घटाने की रणनीति का हिस्सा है। अगस्त में चीन का स्वर्ण भंडार 74.02 मिलियन ट्रॉय औंस पर पहुंच गया, जो जुलाई में 73.96 मिलियन था। इसकी वैल्यू 253.84 अरब डॉलर आंकी गई, जबकि जुलाई में यह 243.99 अरब डॉलर थी।

अमेरिका का टैरिफ छूट का ऐलान

अमेरिकी प्रशासन ने सोने और कुछ अन्य धातुओं पर टैरिफ छूट देने का ऐलान किया है, जिससे डिमांड को और बल मिलेगा। मेहता इक्विटीज के वाइस प्रेसिडेंट – कमोडिटीज राहुल कलंत्री ने कहा कि कमजोर अमेरिकी जॉब डेटा के बाद अब फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इससे सोने और चांदी को ‘सेफ हेवन’ निवेश के रूप में समर्थन मिला है। कमजोर डॉलर इंडेक्स और रुपये में गिरावट ने भी घरेलू बाजार में कीमती धातुओं को सपोर्ट दिया है।

क्या सोना $5,000 प्रति औंस तक जा सकता है?

गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, अगर फेड की स्वतंत्रता पर राजनीतिक दबाव बढ़ता है और निवेशक ट्रेजरी बॉन्ड से पूंजी हटाकर गोल्ड में निवेश करते हैं, तो सोने की कीमतें 5,000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती हैं। ऐसे में मौजूदा गिरावट लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए खरीदारी का मौका हो सकती है। फेस्टिव सीजन और ग्लोबल अनिश्चितताओं के चलते, सोने और चांदी की मांग आगे भी बनी रह सकती है।

20 साल में 1200% 

लाइवमिंट की खबर के मुताबिक, सोने की कीमतों में बीते दो दशकों में ज़बरदस्त उछाल देखने को मिला है। 2005 में जहां सोना ₹7,638 प्रति 10 ग्राम था, वहीं 2025 में इसकी कीमत ₹1,00,000 के पार पहुंच गई है, यानी लगभग 1,200 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इन 20 वर्षों में सोने ने 16 वर्षों में दमदार रिटर्न दिए हैं, जिससे यह निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प साबित हुआ है। 2025 में अब तक सोने की कीमतों में 31% की बढ़त दर्ज की गई है, और इसके रिकॉर्ड हाई स्तरों ने इसे इस साल के टॉप परफॉर्मिंग एसेट्स में शामिल कर दिया है।

बड़े महानगरों सोने की 8 सितंबर को कीमतें

भारतीय सर्राफा संघ (आईबीए) के आंकड़ों के मुताबिक, 8 सितंबर को सुबह 10:42 बजे 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,07,590 प्रति 10 ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹98,624 प्रति 10 ग्राम थी।

मुंबई में सोने की कीमतें 
मुंबई में सोने का भाव-  ₹1,07,400/10 ग्राम
मुंबई में एमसीएक्स सोने का भाव – ₹1,07,200/10 ग्राम

दिल्ली में सोने की कीमतें 
दिल्ली में सोने का भाव- ₹1,07,210/10 ग्राम
नई दिल्ली में एमसीएक्स सोने का भाव – ₹1,07,200/10 ग्राम

कोलकाता में सोने की कीमतें
कोलकाता में सोने का भाव – ₹1,07,260/10 ग्राम
कोलकाता में एमसीएक्स सोने का भाव – ₹1,07,200/10 ग्राम

चेन्नई में सोने की कीमतें
चेन्नई में सोने का भाव – ₹1,07,200/10 ग्राम
चेन्नई में एमसीएक्स सोने का भाव – ₹1,05,807/10 ग्राम


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close