June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके, मात्र 10 KM की गहराई पर रहा केंद्र, जानिए कितनी रही तीव्रता

Earthquake in Kachchh: भूकंप के झटकों से आज गुजरात की धरती हिल गई। गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार सुबह 4:30 बजे भूकंप आया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Earthquake in Kachchh: कच्छ। भूकंप के झटकों से आज गुजरात की धरती हिल गई। गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार सुबह 4:30 बजे भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 आंकी गई है। भूकंप के डर से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

मात्र 10 किलोमीटर की गहराई पर आया भूकंप

एनसीएस के अनुसार, गुजरात के कच्छ में आए भूकंप की गहराई मात्र 10 किलोमीटर पर रही। इसका केंद्र 23.65 N, देशांतर: 70.23 E पर रहा। भूकंप के झटकों से किसी प्रकार के जानमाल के नुकासान की कोई खबर नहीं है।

कच्छ में 13 दिसंबर को भी आया था भूकंप

कच्छ एक उच्च भूकंपीय जोखिम वाले क्षेत्र में आता है। जहां कम तीव्रता के भूकंप नियमित रूप से आते रहते हैं। इस साल दिसंबर में पहले भी कई भूकंप के हल्के झटके दर्ज किए गए थे। 13 दिसंबर को 3.9 तीव्रता का भूकंप आया था।

26 जनवरी 2001 को आया था विनाशकारी भूकंप

बता दें कि गुजरात के कच्छ में सबसे विनाशकारी भूकंप 26 जनवरी 2001 को आया था। तब कच्छ में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था। इस विनाशकारी भूकंप से हजारों लोगों की मौत हुई थी। बड़ी संख्या में घर और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close