July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेश

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार, जानिए 14 जुलाई के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: 14 जुलाई 2026 को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के भाव में तेजी रही।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold-Silver Price: नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में मजबूती का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिला। मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के भाव में तेजी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX), इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) और रिटेल बाजार के भावों में भी अंतर देखने को मिला।

MCX और IBJA पर सोने-चांदी के ताजा भाव

मंगलवार दोपहर तक एमसीएक्स (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोना 1,41,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1,41,712 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। दूसरी ओर, रिटेल बाजार के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,42,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

गहनों में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,07,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

चांदी की बात करें तो एमसीएक्स पर इसका भाव बढ़कर 2,20,205 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। वहीं IBJA के अनुसार चांदी 2,19,571 रुपये प्रति किलो रही, जबकि रिटेल बाजार में इसकी कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव

भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोना 1,42,850 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,31,050 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,07,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

दिल्ली, मेरठ, जयपुर और लखनऊ सहित कई बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,950 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,31,050 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,07,250 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

वहीं दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, भोपाल और इंदौर में चांदी का भाव करीब 2,34,000 रुपये प्रति किलो रहा। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में चांदी 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

क्यों बदल रहे हैं सोने-चांदी के भाव?

सर्राफा बाजार के जानकारों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिका-ईरान संबंधों में अनिश्चितता और अमेरिकी डॉलर इंडेक्स की मजबूती के कारण कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। आमतौर पर डॉलर मजबूत होने पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी पर दबाव बढ़ता है। वहीं अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर निवेशक फिलहाल ‘वेट एंड वॉच’ की रणनीति अपना रहे हैं।

सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID नंबर की जांच करें। हॉलमार्क में BIS का लोगो, शुद्धता (कैरेट), HUID नंबर और हॉलमार्किंग सेंटर का निशान अंकित होता है। 24 कैरेट सोने पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 अंकित रहता है। 24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोने में 91.6 प्रतिशत शुद्ध सोना और शेष अन्य धातुएं मिश्रित होती हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close