April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Major accident in Surat Gujarat : गुजरात के सूरत में बड़ा हादसा! 6 मंजिला इमारत गिरने से 12 से अधिक लोग घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

Major accident in Surat Gujarat : गुजरात के सूरत में लगातार बारिश के बीच 6 मंजिला मकान गिरने से बड़ा हादसा हो गया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

सूरतः गुजरात के सूरत में लगातार बारिश के बीच 6 मंजिला मकान गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार, सूरत के सचिन पाली इलाके में 6 मंजिला इमारत गिर गई। जर्जर इमारत थी। जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग गिरने से 12 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह बिल्डिंग स्लम बोर्ड की बताई जा रही है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

मलबे में तीन लोगों के दबे होने की आशंका

ताजा जानकारी के अनुसार, मलबे में अभी तीन और लोगों के दबे होने की आशंका है। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक किसी के मरने की सूचना नहीं है। प्रशासन की ओर से तीन महीने पहले जर्जर बिल्डिंग को खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया था।

इमारत में रह रहे थे लोग

इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि इमारत ढहने कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। जो इमारत अचानक ढह गई उसमें कुछ लोग किरायेदार के रूप में रह रहे थे। मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close