Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली। सोना-चांदी खरीदने से पहले आपको आज के भावों के बारे में जान लेना चाहिए। अगर आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं या फिर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो ये आपके लिए जरूरी खबर है। BankBazaar.com के मुताबिक आज यानी 19 मई को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 8,795 रुपये और 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 9,235 रुपये है। यहां हम आपको भोपाल-इंदौर में सोने-चांदी के ताजा भाव बताने जा रहे हैं।
भोपाल में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव
राजधानी भोपाल में कल यानी रविवार को 22 कैरेट सोना 87,950 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका था, जबकि 24 कैरेट सोना 92,350 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका था। वहीं आज यानी सोमवार 19 मई को सोने की कीमत स्थिर है। 22 कैरेट सोने का भाव 87,950 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 92,350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
भोपाल में चांदी की कीमत
चांदी की बात करें तो आज भोपाल में चांदी के भाव स्थिर हैं। बैंकबाजार डॉट कॉम के मुताबिक रविवार को भोपाल में चांदी 1,08,000 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, वहीं आज सोमवार को 1,08,000 रुपये पर बिकेगी।




