July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Gold-Silver Latest Rate: नए साल पर गोल्ड खरीदने का है प्लान? ये है 1 जनवरी का ताजा भाव

Gold-Silver Latest Rate: नई दिल्ली। नए साल 2026 के पहले दिन शुभ मुहूर्त में सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं और बाजार जाने की योजना बना रहे हैं तो ताजा भाव जरूर जान लीजिए।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold-Silver Latest Rate: नई दिल्ली। नए साल 2026 के पहले दिन शुभ मुहूर्त में सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं और बाजार जाने की योजना बना रहे हैं तो ताजा भाव जरूर जान लीजिए। 1 जनवरी 2026 को सोने की कीमतों में तेजी देखी गई है, जबकि चांदी के खरीदारों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। स्थानीय सराफा बाजार के अनुसार (IBJA benchmark के आधार पर), गुरुवार सुबह 22 कैरेट सोना ₹1,23,950, 24 कैरेट ₹1,35,210 और 18 कैरेट ₹1,01,440 (प्रति 10 ग्राम) दर्ज हुआ। चांदी ₹2,38,000 (प्रति किलोग्राम) रही। आइए जानते हैं अलग-अलग शहरों का नवीनतम भाव…

प्रमुख शहरों के सोने (Gold Rate Today) के भाव

18 कैरेट (18K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹ 1,01,440
  • ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹ 1,01,340
  • ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹ 1,01,290
  • ​चेन्नई, कोयंबटूर: ₹ 1,03,750

22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

  • ​मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹ 1,23,950
  • ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹ 1,23,850
  • ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹ 1,23,800
  • ​चेन्नई, कोयंबटूर: ₹ 1,24,400

​24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹ 1,35,210
  • ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹ 1,35,110
  • ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹ 1,35,060
  • ​चेन्नई, कोयंबटूर: ₹ 1,36,140

प्रमुख शहरों का चांदी (Silver Rate Today) का ताजा भाव

  • ₹2,38,000/- (प्रति किग्रा): दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर ।
  • ​₹2,56,000/- (प्रति किग्रा): चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल। (अन्य राज्यों की तुलना में दक्षिण भारत के राज्यों के भाव में बढ़त बनी हुई है।)

सोने-चांदी के भाव में बदलाव के कारण?

  • सोने-चांदी के भाव में परिवर्तन के कई कारण हो सकते हैं। इसमें वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर में उतार-चढ़ाव, भू-राजनीतिक तनाव, शेयर बाजार, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी व ब्याज दरें शामिल हैं।
  • इसके अलावा भारत जैसे देशों में आयात शुल्क और अन्य कर सोने-चांदी की घरेलू कीमतों को भी प्रभावित करते हैं।
  • घरेलू दामों पर USD-INR, आयात शुल्क, जीएसटी/टीसीएस, लोकल मेकिंग चार्ज से भी असर देखने को मिलता है।
  • महंगाई, त्योहार और शादियों का सीजन समेत अन्य कई कारण हैं, जो सोने-चांदी के दामों पर असर डालते हैं।

18K, 22K और 24K कैरेट सोना खरीदने से पहले जान लें ये बातें

  • गौरतलब है कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) देश में सोने-चांदी के बेंचमार्क रेट जारी करता है, लेकिन इनमें जीएसटी शामिल नहीं होता है, जिसके चलते अलग-अलग शहरों के भाव अलग-अलग होते हैं।
  • IBJA, शनिवार-रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों पर भाव जारी नहीं किए जाते हैं।
  • सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क (Hallmark Unique Identification) कोड के साथ, शुद्धता और मेकिंग चार्ज ज़रूर जांचें।
  • यह सोने की शुद्धता का संकेत/पहचान है, जिसमें BIS लोगो, कैरेट, जौहरी की पहचान, टेस्टिंग सेंटर का निशान और एक यूनिक HUID नंबर होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और  22 कैरेट में 91.6% शुद्धता होती है (इसीलिए इसे 916 गोल्ड कहा जाता है)।
  • 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर गहने तैयार किए जाते हैं लेकिन 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती है। अधिकतर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट का सोना बेचते हैं और इसी के आभूषण बनाते हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close