April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेशब्रेकिंग

Gold Price Today : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच फिर उछला सोना, जानें क्या है आज का ताजा भाव

Gold Price Today : भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बीच सोना हफ्तेभर में ही 4,000 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold Price Today : नई दिल्ली। सोने की कीमतों (Gold Rate) में एक बार फिर से उछाल देखने को मिला और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने (Indo-PAK War Tension) के बीच सोना हफ्तेभर में ही 4,000 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है. जी हां, सीमा पर तनाव का सीधा असर गोल्ड रेट्स पर देखने को मिला है. इससे पहले इसका भाव लगातार गिरता जा रहा था. न केवल मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर, बल्कि घरेलू मार्केट में भी सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है. आइए जानते हैं बीते एक सप्ताह में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (10 Gram 24 Karat Gold) में कितना चेंज हुआ है?

एमसीएक्स पर इतना बदला सोने का भाव
सबसे पहले बताते हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने की कीमतों में आए चेंज के बारे में, तो 2 मई (शुक्रवार) को 5 जून की एक्सपायरी वाले 999 शुद्धता के सोने की वायदा कीमत 92,637 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, लेकिन बीते शुक्रवार 9 मई को इस गोल्ड का रेट (MCX Gold Rate) बढ़कर 96,535 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इस हिसाब से देखें तो हफ्तेभर में सोना 3,898 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है.

घरेलू मार्केट में Gold Rate
बात करें घरेलू मार्केट में सोने के दाम (Gold Price) के बारे में, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (IBJA.Com) के मुताबिक, यहां भी पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) और उसके बाद सीमा पर Indo-Pak Tension का असर देखने को मिला और गोल्ड प्राइस में तगड़ा उछाल आया है.


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close