April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना को लेकर बड़ा अपडेट! लाखों किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपये, जा​नें क्या है वजह

अब देश के करोड़ों किसान 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं हालांकि, देशभर के कुल 30,18,361 किसानों के बैंक खाते में 22वीं किस्त नहीं आएगी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

PM Kisan Yojana Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानी पीएम किसान योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक मदद करना है, ताकि किसानों का खर्च कम हो सके और उनकी कमाई में बढ़ोतरी हो सके। पीएम मोदी ने पिछले साल 19 नवंबर को पीएम किसान की 21वीं किस्त जारी की थी। अब देश के करोड़ों किसान 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो अगले महीने यानी मार्च में जारी की जा सकती है। हालांकि, देशभर के कुल 30,18,361 किसानों के बैंक खाते में 22वीं किस्त नहीं आएगी।

पीएम किसान योजना के तहत कितने रुपये देती है सरकार

भारत सरकार पूरे देश में पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद करती है। किसानों को ये 6000 रुपये हर 4 महीने पर 2000-2000 रुपये की 3 किस्तों के रूप में दिए जाते हैं। पीएम किसान योजना के तहत दिए जाने वाले ये 2000 रुपये DBT के माध्यम से पात्र किसानों के आधार सीडेड बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। पीएम किसान योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए आधार-सीडेड बैंक खाता होना, सबसे अहम जरूरतों में से एक है। लिहाजा, जिन मामलों में किसानों का बैंक खाता आधार से नहीं जुड़ा है, उन्हें पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाले पैसे ट्रांसफर नहीं किए जा सकते।

किसानों को अब तक दिए जा चुके हैं 4.09 लाख करोड़ रुपये

भारत सरकार ने योजना की शुरुआत से अब तक 21 किस्तों के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में अभी तक कुल 4.09 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रकम ट्रांसफर कर चुकी है। कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, जैसे ही किसान अपने बैंक खाते को आधार के साथ लिंक कर लेता है, उन्हें उनका सारा बकाया तुरंत बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है। मंत्रालय ने बताया कि 6 फरवरी, 2026 तक देश भर में 30,18,361 किसानों के बैंक खाते उनके आधार के साथ लिंक नहीं हुए हैं। ऐसी स्थिति में किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपये की किस्त नहीं आएगी।

अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और आपका बैंक खाता, आधार के साथ लिंक नहीं है तो आप अपने नजदीकी सीएससी केंद्र या अपनी बैंक शाखा में जाकर ये जरूरी काम पूरा कर सकते हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close