September 15, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

Former Minister Debendra Pradhan Passed Away : पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देबेन्द्र प्रधान का निधन, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने व्यक्त किया शोक

Former Minister Debendra Pradhan Passed Away : पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देबेन्द्र प्रधान का निधन, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने व्यक्त किया शोक

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

नई दिल्ली। Former Minister Debendra Pradhan Passed Away: पूर्व केंद्रीय मंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता डॉ. देवेंद्र प्रधान का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर डूबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि देवेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में अंतिम सांस ली। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री भी थे। उनके पुत्र धर्मेन्द्र प्रधान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली मौजूदा केंद्र सरकार में शिक्षा मंत्री हैं।

 

ओडिशा सीएम ने व्यक्त किया शोक

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी देवेंद्र प्रधान के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देवेंद्र प्रधान एक लोकप्रिय जननेता और योग्य सांसद थे। सीएम मोहन चरण माझी ने कहा, ‘‘उन्होंने (देवेंद्र प्रधान ने) 1999 से 2001 तक केन्द्रीय परिवहन एवं कृषि मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। एक जनप्रतिनिधि एवं सांसद के रूप में उन्होंने अनेक कल्याणकारी कार्य किए जिसके लिए उन्हें आम जनता का काफी स्नेह मिला। उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा और दृढ़ संकल्प की भावना के साथ राज्य के विकास के लिए समर्पित कर दिया।’’

पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने भी जताया शोक

ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने कहा कि देश और राज्य ने देबेंद्र प्रधान के रूप में एक प्रतिष्ठित लोक सेवक खो दिया है। मुख्यमंत्री ने उनके बेटे से भी बात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने कहा कि देबेंद्र प्रधान को उनके अद्वितीय संगठनात्मक कौशल और अडिग व्यक्तित्व के लिए हमेशा याद किया जाएगा। नवीन पटनायक ने कहा, ‘‘डॉ. देबेंद्र प्रधान के निधन से राज्य ने एक प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्ति और लोकप्रिय राजनेता खो दिया है।’’

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने व्यक्त किया शोक

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रधान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेन्द्र प्रधान जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। उन्होंने ओडिशा में हमारी पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। अटल जी की सरकार में जब मैं राजमार्ग और भूतल परिवहन मंत्री था, तब मुझे उनके साथ काम करने का अवसर मिला था। वे एक बेहतरीन इंसान थे, जो हमेशा जन कल्याण के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते थे। वे भारत के बुनियादी ढांचे के क्षेत्र को मजबूत करने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके पुत्र और केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी के आवास पर गया। मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ओम शांति!


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close