July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Canara Bank Recruitment : हजारों पदों पर कैनरा बैंक में भर्ती, आज से आवेदन शुरू, यहां देखें पूरी प्रक्रिया

Canara Bank Recruitment : योग्य कैंडीडेट्स केनरा बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट canarabank.com के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Canara Bank Recruitment : केनरा बैंक की ओर से अपरेंटिस के पद पर भर्तियां जारी हैं। इस पद के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। अपरेंटिस के पद के लिए बैंक की विभिन्न शाखाओं में भर्तियां की जाएंगी। केनरा बैंक में इस भर्ती में सिर्फ ग्रेजुएट कैंडीडेट्स ही भाग ले सकते हैं। योग्य कैंडीडेट्स केनरा बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट canarabank.com के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस वैकेंसी से जुड़ी कुछ जरूरी डिटेल्स-

जरूरी तारीखें

 

केनरा बैंक में अपरेंटिस के 3000 पदों पर आज से आवेदन शुरू हो चुके हैं, जिसकी आखिरी डेट 4 अक्टूबर तय की गई है। वहीं, इस भर्ती अभियान में लगभग 3000 रिक्तियों को भरा जाएगा। बैंक अपनी आवश्यकता अनुसार वैकेंसी की संख्या घटा या बढ़ा सकता है।

आयु सीमा

 

इस पद के लिए योग्य उम्मीदवार की उम्र 20 साल से कम और 28 साल से ज्यादा नहीं होना चाहिए। वहीं, कुछ रिजर्व कैटेगरी को आयु सीमा में छूट दी गयी है।

शैक्षिक योग्यता

इस पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से न्यूनतम उत्तीर्ण अंकों के साथ योग्य कैंडीडेट का ग्रेजुएट होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार नीचे दी गयी केनरा बैंक की आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।

ध्यान रखें: बैंक की इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को www.nats.education.gov.in पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है। केवल वही कैंडीडेट्स योग्य माने जाएंगे, जिनकी प्रोफाइल 100% पूरी होगी।

आवेदन शुल्क

केनरा बैंक (अपरेंटिस) के पद के लिए अप्लाई करने के लिए 500 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

कैसे करें अप्लाई?

आधिकारिक वेबसाइट canarabank.com पर जाएं

होमपेज पर करियर सेक्शन में जाएं

इसके बाद अपरेंटिस आवेदन लिंक पर क्लिक करें

स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा

अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें

सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स अपलोड करें

आवेदन शुल्क का भुगतान करें

फॉर्म सबमिट करें

भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close