August 2, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Election Exit Poll: पश्चिम बंगाल में पहली बार बन सकती है भाजपा की सरकार, जानिए क्या कहते हैं एग्जिट पोल

एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 146 से 161 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को 125 से 140 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

West Bengal Election Exit Poll: कोलकाता। पश्चि बंगाल में 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग हुई। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए भारी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई थी। इस बार मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच रहा।

अब सामने आए MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 146 से 161 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को 125 से 140 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। अन्य दलों के खाते में 6 से 10 सीटें जाने का अनुमान है।

वोट शेयर की बात करें तो भाजपा 42.5 प्रतिशत के साथ आगे दिखाई दे रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस को 40.8 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। अन्य दलों को 16.7 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।

पुरुष और महिला वोट का रुझान:
पुरुष वोटर्स में भाजपा को 44 प्रतिशत और TMC+ को 40 प्रतिशत समर्थन मिलने का अनुमान है, जबकि 16 प्रतिशत वोट अन्य दलों को मिल सकते हैं।
वहीं महिला वोटर्स में तृणमूल कांग्रेस बढ़त बनाती दिख रही है, जहां उसे 44 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 41 प्रतिशत और अन्य को 15 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।

क्षेत्रवार अनुमान:

  • नॉर्थ बंगाल (54 सीटें): भाजपा 30-33, TMC+ 15-18, अन्य 4-7
  • बर्धमान-बीरभूम (57 सीटें): TMC+ 26-32, भाजपा 25-30, अन्य 0-2
  • साउथ बंगाल (183 सीटें): TMC+ 88-98, भाजपा 80-90, अन्य 4-6

हालांकि, ये आंकड़े एग्जिट पोल पर आधारित हैं। वास्तविक तस्वीर मतगणना के बाद ही साफ होगी कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close