August 1, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Draupadi Murmu Visti CG: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा आज, बिरसा मुंडा जयंती समारोह में हुईं शामिल, 2 योजनाओं का किया शुभारंभ

Draupadi Murmu Visti CG: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबिकापुर में बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Draupadi Murmu Visti CG: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबिकापुर में बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की। राष्ट्रपति मुर्मू ने आदिवासी युवाओं को सम्मानित किया। साथ ही बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर वैद्यों और देवस्थलों से जुड़ी योजनाओं का उद्घाटन किया।

इन योजनाओं में पहली योजना परंपरागत उपचार करने वाले वैद्यों के लिए है। इसके अलावा, वे 70 साल पहले डॉ. राजेंद्र प्रसाद के गोद लिए गए बच्चे से भी मिलेंगी। 8 महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंची हैं।

कार्यक्रम में CM साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के घरों तक बिजली पहुंची, बस्तर में नक्सलवाद की कमर टूट गई है। आदिवासियों का विकास हो रहा है। बस्तर के लोगों को राशन मिल रहा है। वहीं राज्यपाल रामेन डेका ने कहा कि बिरसा मुंडा महान वीर थे, जिन्हें आज याद किया जा रहा है।

समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव, राज्यमंत्री दुर्गा दास उइके और राज्यमंत्री तोखन साहू भी मौजूद हैं। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम के मौके पर रायपुर पहुंचीं थीं।

दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन नृत्य महोत्सव

प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के पहले दिन जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के सभी क्षेत्रों से पहुंचे लोक नर्तक दलों ने पारंपरिक जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति दी। नृत्य महोत्सव के विजेताओं को भी राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जाएगा।

सुबह 6 से 3 बजे तक भारी वाहन बैन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रवास के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा की जवाबदेही एसपीजी ने संभाली है। छत्तीसगढ़ के डीजीपी सुरक्षा व्यवस्था के लिए अंबिकापुर में हैं।

एडीजी सहित 6 आईपीएस और अन्य राजपत्रित पुलिस अधिकारियों सहित दो हजार जवान सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सुबह 6 बजे से तीन बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश शहर में बंद कर दिया गया है।

शहर में कुल 12 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। शहर के बड़े इलाके में बैरिकेडिंग की गई है। इसके कारण पीजी कॉलेज, होलीक्रॉस कॉलेज सहित दर्जनभर से अधिक स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close