August 3, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमनोरंजन

Sarfarosh-2 : 25 साल बाद आने वाली है आमिर खान की सरफरोश-2, एक्टर ने दिए ये संकेत

Aamir Khan's Sarfarosh-2 : एक्टर आमिर खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। ‘सरफरोश’ की रिलीज के 25 साल पूरे होने के मौके पर आमिर खान ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Aamir Khan’s Sarfarosh-2 : बॉलीवुड स्टार आमिर खान काफी समय से बड़े पर्दे से दूर चल रहे है। फिल्म लाल सिंह चड्ढा में वो आखिरी बार में नजर आए थे, जिसे लोगों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया था। इस मूवी के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं और उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में है। अब हाल ही में आमिर खान ने अपनी मूवी सरफरोश के दूसरे पार्ट के बारे में बात की है। इस दौरान आमिर खान ने ये ऐलान कर दिया है कि सरफरोश 2 पर वो जल्द ही काम कर सकते हैं।

बता दें कि जाने माने एक्टर आमिर खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। ‘सरफरोश’ की रिलीज के 25 साल पूरे होने के मौके पर आमिर खान ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। आमिर खान ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मेरा ये कहना है कि सरफरोश 2 बननी चाहिए। हम सही कहानी की तलाश कर रहे हैं।अगर सब कुछ सही बैठता है तो मैथ्यू आपको इसके लिए फिर से तैयार रहना पड़ेगा।’ बता दें कि आमिर खान के इस बयान से लोग ये अंदाजा लगा रहे हैं कि वो जल्द ही इस मूवी पर काम शुरू करने वाले हैं।

इस फिल्म में धमाल मचाएंगे आमिर खान

बॉलीवुड स्टार आमिर खान जल्द ही फिल्म सितारे जमीन पर में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में वो अहम भूमिका निभाएंगे। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी तक फिल्म सितारे जमीन पर की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। हालांकि लोगों का ये कहना है कि ये फिल्म अगले साल तक बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है। इस विषय पर आपका क्या कहना है हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close