June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Akshaya Tritiya 2025 Gold Buying Muhurat : क्या आप भी अक्षय तृतीया के दिन खरीदना चाहते हैं सोना? जान लें शुभ मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2025 Gold Buying Muhurat : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन सोना की खरीदने से धन-धान्य में बरकत होती है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Akshaya Tritiya 2025 Gold Buying Muhurat: इस साल 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। अक्षय तृतीया का दिन सालभर की शुभ तिथियों की श्रेणी में आता है। ऐसे में यह दिन कोई भी मांगलिक कार्य के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। इसके साथ ही अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का भी विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन सोना की खरीदने से धन-धान्य में बरकत होती है।

अक्षय तृतीया 2025 पर सोना खरीदना का शुभ मुहूर्त

  • अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त- 30 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 11 मिनट से  दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक
  • वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ- 29 मार्च को शाम 5 बजकर 31 मिनट पर
  • तृतीया तिथि समाप्त- 30 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर
  • 29 अप्रैल को सोना खरीदने का समय- शाम 5 बजकर 31 मिनट से 30 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 11 मिनट तक
  • 30 अप्रैल को सोना खरीदना का शुभ मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 11 मिनट से दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक

अक्षय तृतीया पर सोना नहीं खरीद सकते हैं तो घर ले आएं ये चीजें

  • चांदी
  • कौड़ी
  • मिट्टी का घड़ी या मटका
  • जौ
  • घर
  • वाहन

अक्षय तृतीया का महत्व

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का पर्व अत्याधिक शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। अक्षय शब्द का अर्थ कभी कम न होने वाला होता है। इसीलिए इस दिन कोई भी जप, यज्ञ, दान-पुण्य करने का लाभ कभी कम नहीं होता। मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया सौभाग्य एवं सफलता प्रदान करती है। इस दिन सोना की खरीदने से उसमें सदैव वृद्धि होने के साथ ही व्यक्ति को धन-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close