June 13, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Dhamtari News: सड़क हादसे के बाद बवाल: ग्रामीणों ने एंबुलेंस और 112 वाहन में की तोड़फोड़, एसआई घायल

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Road Accident News: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के उमर्दा गांव में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव उठाने का विरोध करते हुए 112 वाहन और निजी एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान हाथापाई में एक एंबुलेंस चालक और एक एसआई के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

हाईवा की टक्कर से युवक की मौत

जानकारी के अनुसार, भैंसमुडा निवासी लीलाराम साहू अपने एक साथी के साथ देर रात मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में लीलाराम साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

शव उठाने का किया विरोध

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची 112 टीम और वंदे मातरम सेवा परिवार की निजी एंबुलेंस को ग्रामीणों ने शव उठाने नहीं दिया।

वाहनों में तोड़फोड़, चालक से मारपीट

गुस्साए ग्रामीणों ने एंबुलेंस चालक के साथ हाथापाई की और एंबुलेंस सहित 112 वाहन को नुकसान पहुंचाया। हालात को संभालने पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी विरोध का सामना करना पड़ा।

एसआई और एंबुलेंस चालक घायल

बीच-बचाव के दौरान एक एसआई और एंबुलेंस चालक घायल हो गए। एंबुलेंस चालक ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि पेट्रोलिंग वाहनों की कमी के कारण मौके पर पहुंचने में कुछ देरी हुई। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और तोड़फोड़ व मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close