June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

Delhi Protem Speaker: अरविंदर सिंह लवली बने दिल्ली के ‘प्रोटेम स्पीकर’, 24 फरवरी से शुरू होगा विधानसभा सत्र

Delhi Protem Speaker: अरविंदर सिंह लवली बने दिल्ली के 'प्रोटेम स्पीकर', 24 फरवरी से शुरू होगा विधानसभा सत्र

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

नई दिल्ली। Delhi Protem Speaker: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक और दिल्ली विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि अरविंदर सिंह लवली सदन में ‘प्रोटेम स्पीकर’ की भूमिका निभाएंगे। ‘प्रोटेम स्पीकर’ अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष होते हैं, जो पूर्णकालिक अध्यक्ष के चुनाव तक सीमित समय के लिए सदन की कार्यवाही का संचालन करते हैं।

विजेंद्र गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा, दिल्ली की जनता के जोश और जुनून के अनुरूप कदम दर कदम आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई है, जिसमें आगे की कार्यवाही कैसे आगे बढ़ेगी इस पर कुछ चर्चा हुई है। ‘प्रोटेम स्पीकर’ के सवाल पर गुप्ता ने कहा कि सदन की कार्यसूची शाम तक जारी कर दी जाएगी और यह भूमिका लवली अदा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को 26 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली में सरकार बनाई।

बता दें कि रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी की नई मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में छह मंत्रियों ने भी शपथ ली। विजेंद्र गुप्ता के दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष बनने की संभावना है।

कौन हैं अरविंदर सिंह लवली?

अरविंदर सिंह का जन्म लुधियाना में 11 दिसंबर 1968 को हुआ। उनके पिता का नाम बलविंदर सिंह है। लवली ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है। कॉलेज के दिनों में ही उनके राजनीतिक करियर की नींव पड़ी। 1987 में उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के महासचिव का पद संभाला। बाद में उन्हें पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close