April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमदेशब्रेकिंग

Nagpur Crime Latest News : फंदे पर लटके मिले एक ही परिवार के 4 लोगों के शव, जांच में जुटी पुलिस

Nagpur Crime Latest News : महाराष्ट्र के नागपुर में एक ही परिवार के 4 लोगों का शव बरामद हुआ। सभी चारों लोगों का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Nagpur Crime Latest News : नागपुरः महाराष्ट्र के नागपुर में एक ही परिवार के 4 लोगों का शव बरामद हुआ। सभी चारों लोगों का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, नागपुर जिले के नरखेड तालुका के मोवाड गांव में रिटायर्ड टीचर विजय पचौरी अपनी पत्नी और बेटों समेत मृत पाए गए हैं। बेटे दीपक और गणेश उम्र 35 से 40 साल के बीच है। विजय की पत्नी का नाम माला बाई है।

बेटे पर चल रहा था फ्रॉस का केस

पुलिस का कहना है की अभी तक मौत की सही वजह पता नहीं चली है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें चारो के सिग्नेचर हैं। एक बेटा 38 साल का था और दूसरा 36 साल का था। दोनो की शादी अभी तक नहीं हुई थी। दोनों मां-बाप के साथ ही रहते थे। एक बेटे के ऊपर एक को-ऑपरटिव सोसाइटी में फ्रॉड करने का केस था। मध्य प्रदेश के पंढुरा की को-ऑपरटिव सोसाइटी की शिकायत पर बेटे को गिरफ्तार किया गया था। उसे महीने भर पहले ही जमानत मिली थी। सुसाइड नोट में बात भी लिखी गई है।

 हाल में ही दिल्ली में सामने आया था इस तरह का मामला

इससे पहले अभी हाल में ही दिल्ली के रंगपुरी गांव में एक परिवार के पांच सदस्य अपने अपार्टमेंट के अंदर मृत पाए गए थे। पुलिस को संदेह है कि मृतक, एक व्यक्ति और उसकी चार बेटियों ने जहरीला पदार्थ खाने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि पड़ोसियों को घर से दुर्गंध आती महसूस हुई और उन्होंने पुलिस को बुलाया।पुलिस को शक है कि पहले पिता ने ही अपनी बेटी को जहर खिलाया है। पुलिस ने बताया कि चारों बेटियां शारीरिक रूप से अक्षम थीं। उनकी उम्र 8 से 18 साल के बीच थी।

नागपुर में पति-पत्नी मृत पाए गए थे

इससे पहले जुलाई में नागपुर में पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया था। मूल रूप से केरल के रहने वाले रिजु अपनी पत्नी प्रिया नायर के ब्लड कैंसर से परेशान थे। उन्होंने 11 वर्षीय बेटी को भी जहर दे दिया था। हालांकि वह बच गई। पेशे से चित्रकार  रिजू शहर में कमाने में असमर्थ था। उसे अपना अधिकांश समय अपनी बीमार पत्नी के साथ बिताना पड़ता था।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close