Damoh Crime News : दो पक्षों के बीच जमकर हुआ विवाद, हुई चाकूबाजी, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Damoh Crime News : कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुरा स्थित शराब दुकान के पास बने अवैध अहाते में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया।
Damoh Crime News : दमोह। बीती रात दमोह शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुरा स्थित शराब दुकान के पास बने अवैध अहाते में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। दोनों ओर से पहले गाली-गलौज हुई और फिर चाकूबाजी तथा हवाई फायरिंग शुरू हो गई। इस हिंसक झड़प में चंदन सिंह राजपूत और शेख जावेद नामक दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 एम्बुलेंस की मदद से तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं स्थानीय लोग अवैध अहाते पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।




