April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Patna Latest News : बिल्डिंग के बेसमेंट में चली कोचिंग तो होगी ये कार्रवाई, जिला प्रशासन का आदेश

If coaching is conducted in the basement of the building then this action will be taken, order of the district administration

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Patna Latest News : पटना। बिहार की राजधानी पटना में जिला प्रशासन ने रविवार को कहा कि जिले में किसी भी इमारत के बेसमेंट में चलने वाले कोचिंग सेंटर को तुरंत सील कर दिया जाएगा। दिल्ली के एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण सिविल सेवा परीक्षा के तीन उम्मीदवारों की मौत के बाद से पटना शहर में जिला प्रशासन द्वारा कोचिंग संस्थानों के शुरू किए गए निरीक्षण अभियान के बीच पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने यह भी कहा कि अभी तक यहां कोई भी कोचिंग सेंटर बेसमेंट से चलता हुआ नहीं पाया गया है।

जिलाधिकारी ने रविवार को कहा, “जिला प्रशासन के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे उन कोचिंग संस्थानों को तुरंत सील करें जो बेसमेंट से चल रहे हैं। यह कोचिंग संस्थान चलाने के मौजूदा मानदंडों का उल्लंघन है। हालांकि, अभी तक कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण करने वाले अधिकारियों को राज्य की राजधानी में एक भी ऐसा संस्थान नहीं मिला है, जो बेसमेंट से चल रहा हो।”

पटना में मौजूदा समय में संचालित किए जा रहे कोचिंग संस्थानों के बारे में सिंह ने कहा, “जिला प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों को नियमों का पूरी तरह से पालन करने के लिए एक महीने का समय दिया है। उन्हें जिले में कोचिंग संस्थान चलाने के लिए अनिवार्य पंजीकरण प्राप्त करना होगा। एक महीने के बाद मौजूदा प्रावधानों का पालन करने में विफल रहने वाले केंद्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close