April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Damoh Conversion Latest News : क्या दमोह बनता जा रहा धर्मांतरण का हेडक्वार्टर? मकान के अंदर मिले 12 नाबालिग बच्चे, पुलिस ने की कार्रवाई

Damoh Conversion Latest News : दमोह के क्रिश्चियन कालोनी में कोतवाली पुलिस ने जब एक मकान में छापा मारा तो उनके तो होश ही उड़ गए।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Damoh Conversion Latest News : दमोह। मध्यप्रदेश में धर्मांतरण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इन पर लगाम लगाने में सरकार भी नाकाम नजर आ रही है। तो वहीं राज्य के कई जिलों में जोरशोर से धर्मांतरण किया जा रहा है। वहीं अगर देखा जाए तो सबसे ज्यादा मामले दमोह जिले में देखे जाते हैं जहां आए दिन धर्मांतरण की खबरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होती हैं। अब दमोह से ही फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है।

दमोह के क्रिश्चियन कालोनी में कोतवाली पुलिस ने जब एक मकान में छापा मारा तो उनके तो होश ही उड़ गए। पुलिस को मकान के अंदर 12 मासूम नाबालिग बच्चे मिले। बता दें कि नाबालिगों के घर में रखने संबंधित कोई दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं थे। मानव अधिकार आयोग के पत्र के आधार पर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की।

अब ऐसा माना जा रहा है कि इन बच्चे का धर्मांतरण कर ईसाई धर्म में शामिल करने की आशंका है। मौके पर पुलिस और महिला एवं बाल विकास की टीम मौजूद है। जहां इन बच्चों को रखा गया था वो मकान प्रवीण शुक्ला नाम के युवक का बताया जा रहा है। ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले क्रिश्चियन कॉलोनी का है।

धर्मांतरण मामले का खुलासा

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि पुलिस और प्रशासन को मानवाधिकार नई दिल्ली का एक पत्र मिला था, जिसमें राष्ट्रीय मानवाधिकार ने उल्लेख किया है कि, मानवाधिकार को एक शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें कहा गया है कि,दमोह शहर के क्रिश्चियन कॉलोनी स्थित प्रवीण शुक्ला के मकान में बड़ी संख्या में नाबालिक बच्चे धर्मांतरण हेतु रखे गए है। जिनके धर्मान्तरण से सम्बंधित वीडियो बनाये जाते है,जिसको लेकर प्रशासन तथा पुलिस तत्काल एक्शन लेकर कार्यवाही करें और एक सप्ताह के अंदर राष्ट्रीय मानवाधिकार नई दिल्ली को उक्त संबंध में जांच कर रिपोर्ट भेजें।

वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार के लेटर के बाद तत्काल ही दमोह पुलिस तथा प्रशासन ने बगैर देर किए शहर के क्रिश्चियन कॉलोनी स्थित प्रवीण शुक्ला के मकान पर छापा मार कार्रवाई कर दी और जिसमे करीब एक दर्जन नाबालिक बच्चे संदिग्ध हालत मे पाए गए। वहीं पुलिस को नाबालिक मासूम बच्चे मिलने के बाद मौके पर महिला बाल विकास की टीम को भी बुलाया गया और बच्चों से संबंधित दस्तावेज, सम्बंधित मकान मालिक प्रवीण शुक्ला से उपलब्ध कराने की बात की गई। मगर मौके पर प्रवीण शुक्ला के द्वारा पुलिस और प्रशासन को किसी भी प्रकार के बच्चों को रखने के संबंध में दस्तावेज मुहैया नहीं कराए गए, हालांकि इस दौरान प्रवीण शुक्ला के समर्थको से पुलिस की तनातनी भी हुई। बहरहाल पुलिस ने मामले में आगे कि कार्यवाही शुरू कर दी है।

दमोह शहर की क्रिश्चियन कॉलोनी निवासी प्रवीण शुक्ला के घऱ पर हुई देर रात इस पुलिस की छापामार कार्यवाही से धर्मान्तरण सम्बंधित कई खुलासे होने कि संभावनाएं जताई जा रही है,बताया जा रहा है कि प्रवीण शुक्ला पूर्व मे अपना धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपना चुके है और दमोह जिले के बटियागढ़ तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम बरी सातपुर में चर्च नुमा मकान बनाकर लगातार प्रेयर कर कई लोगो का धर्मान्तरण कराने के आरोप भी इनपर लगते रहें है। वहीं इनके पास एक कार भी रखी हुई है। जिसमे राष्ट्रीय मानवाधिकार सुधार संगठन लिखा हुआ है। बहरहाल पुलिस हर तरफ से मामले कि बारीकी से जाँच कर रही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close