April 20, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Damoh Breaking News : दमोह में देर रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष का खेल! करीब 5 लोगों के घायल की मिली सूचना, जांच में जुटी पुलिस

Damoh Breaking News : दमोह में देर रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष का खेल! करीब 5 लोगों के घायल की मिली सूचना, जांच में जुटी पुलिस

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Damoh Breaking News : दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह में देर रात दो पक्षो में पुराने विवाद के चलते खूनी संघर्ष हो गया। जिसमे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें करीब 5 लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

वहीं मामले मे जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मुकेश कॉलोनी की है। जहां पर एक विश्वकर्मा परिवार तथा राठौर परिवार में पुराने विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें जमकर धारदार हथियार और लाठी डंडे चले।

वहीं इस घटना में एक पक्ष के करीब 5 लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें देर रात जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां 3 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण दमोह से जबलपुर रैफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बहरहाल पुलिस ने पूरे मामले कि जाँच शुरू कर दी है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close