April 20, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंगराजनीति

Arvind Kejriwal Health Update : अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब होने की वजह बीजेपी, मंत्री अतिशी ने लगाया बड़ा आरोप

Arvind Kejriwal Health Update : दिल्ली सरकार में मंत्री अतिशी ने कहा, "भाजपा ने एक झूठे केस में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

नई दिल्ली। Arvind Kejriwal Health Update : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर शराब घोटाले का केस चल रहा है जिस वजह से वे अभी जेल में बंद हैं। पार्टी की ओर से उनकी हेल्थ को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। हालांकि सीएम केजरीवाल का बीपी कम होने की वजह से अस्पताल में इलाज भी किया गया था। वहीं अब उनके कोमे में जाने की संभावना जताई जा रही है। इतना ही नहीं पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की हेल्थ खराब होने का जिम्मेदार बीजेपी को ठहरा रहे हैं। इस मामले पर अब दिल्ली की मंत्री अतिशी का बड़ा बयान सामने आया है।

अरविंद केजरीवाल की हेल्थ पर बड़ा अपडेट

Arvind Kejriwal Health Update : दिल्ली सरकार में मंत्री अतिशी ने कहा, “भाजपा ने एक झूठे केस में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। पहले तो उन्होंने(भाजपा) अपने राजनीतिक हथियार ED के माध्यम से उन्हें गिरफ्तार करवाया। जब उन्हें समझ आ गया कि वे(अरविंद केजरीवाल) उस केस में जेल से बाहर आने वाले हैं, उन्हें ट्रायल कोर्ट से जमानत मिल गई और सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत मिलने वाली है, तो उन्होंने अपने दूसरे राजनीतिक हथियार CBI के जरिए उन्हें गिरफ्तार करवा दिया ताकि अरविंद केजरीवाल जमानत मिलने के बावजूद जेल से बाहर न आ पाएं। भाजपा जेल में क्या करने की कोशिश कर रही है? भाजपा अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य, उनके शरीर को हमेशा के लिए खराब करने की कोशिश कर रही है।

कोमा में जा सकते हैं अरविंद केजरीवाल!

अरविंद केजरीवाल 30 साल से डायबिटीज के मरीज हैं…अगर किसी व्यक्ति का शुगर लेवल खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है और इस स्तर तक गिर जाता है कि मरीज का शरीर काम करना बंद कर देता है, तो 20-30 मिनट के अंदर वो व्यक्ति कोमा में जा सकता है… अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल 5 बार इस खतरनाक स्तर को छू चुका है… आज भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जान को खतरे में डाल दिया है… भाजपा इस हद तक गिर सकती है कि तिहाड़ जेल प्रशासन के जरिए मीडिया के सामने कुछ दस्तावेज लेकर आई है जिसमें कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य में कोई समस्या नहीं है। लेकिन भाजपा को पता होना चाहिए कि वे जितना चाहे झूठ बोल लें, लेकिन अंत में सत्य की जीत होती है…”


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close