Husband murdered wife : झारखंड के गढ़वा जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने पति को शराब पीने के लिए पैसे देने से मना कर दिया था। घटना डंडई थाना क्षेत्र स्थित पचौर गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
Husband murdered wife : लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है। मृतका के ससुराल वाले घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। मृतका के पिता ने बताया कि घर में शाम को चिकन बना था। आरोपी दामाद ने शराब पीने के लिए उनकी बेटी से पैसे मांगे, जिसे लेकर बकझक हुई और उसने मेरी बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि दो साल पहले उनकी बेटी की शादी संजय राम से हुई थी। शादी के बाद से ही उनका दामाद शराब पीने के लिए पैसों के लिए जिद करता था। पैसा नहीं देने पर वह उसे प्रताड़ित करता था। मुझे अपनी बेटी के लिए न्याय चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि संजय की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की मृत्यु के बाद संजय ने दूसरी शादी की थी। थाना प्रभारी जनार्दन रावत ने बताया कि पहली नजर में यह हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।




