July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

CBSE 10th 12th Result 2025 Date : इस तारीख को आएगा सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 10वीं 12वीं के रिजल्ट? जानें कैसे कर पाएंगे चेक

CBSE 10th 12th Result 2025 Date : रिजल्ट जारी होने के बाद इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CBSE 10th 12th Result 2025 Date : नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई साल 2025 की कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए जल्द रिजल्ट जारी कर देगा। रिजल्ट जारी होने के बाद इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। जानकारी दे दें कि इस साल 2025 में सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। वहीं, इस साल की परीक्षा में करीबन 42 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। याद रहे कि इस साल सीबीएसई टॉपर की घोषणा नहीं करेगा।

कब आएंगे रिजल्ट?

अगर पिछले सालों के रिजल्ट की तारीख देखें तो इस साल का रिजल्ट मई के पहले या दूसरे सप्ताह में कभी भी जारी किए जा सकते हैं। यदि पिछले दो सालों के रिजल्ट की तारीखों पर गौर करें तो आप पाएंगे की साल 2024 में सीबीएसई ने 24 मई को रिजल्ट जारी किए थे, जबकि साल 2023 में 12 मई को रिजल्ट जारी किए गए थे। ऐसे में अगर इस पैटर्न की मानें तो इस साल भी 12 मई के आसपास ही रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना नजर आ रही हैं।

पास होने के लिए कितने नंबर?

इस परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को हर विषय में कम से कम 33 फीसदी नंबर हासिल करने होंगे। बता दें कि सीबीएसई 9 पॉइंट ग्रेडिंग सिस्टम भी प्रदान करता है जिसमें ए1 सबसे हाईएस्ट ग्रेड माना जाता है और ई सबसे कम ग्रेड माना गया है। हर एक ग्रेड नंबर्स के आधार पर दिए जाते हैं, आसान भाषा में ऐसे समझें की 100-91 नंबर पाने वालों को ए1 ग्रेड मिलता है, 90-81 नंबर पाने वालों को ए2। ऐसे ही यह ग्रेड छात्रों को दिए जाते हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close