July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

स्पा सेंटर में धड़ल्ले से चल रहा था देह का व्यापार, क्राइम ब्रांच ने मारा छापा

Sex Racket in Nagpur: नागपुर में क्राइम ब्रांच की टीम ने देर रात स्पा सेंटरों में चल रहे देह व्यापार के अड्डों पर छापेमारी की।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article
Sex Racket in Nagpur: नागपुर। नागपुर में क्राइम ब्रांच की टीम ने देर रात स्पा सेंटरों में चल रहे देह व्यापार के अड्डों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में क्राइम ब्रांच की टीम ने स्पा चलाने वाली महिला को गिरफ्तार किया है, साथ ही स्पा में काम कर रही 4 युवतियों को भी पुलिस ने मुक्त कराया है। दरअसल नागपुर की क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा शाखा ने गोपनीय जानकारी के आधार पर एक स्पा सेंटर पर देर रात छापेमारी कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। बता दें कि यह स्पा सेंटर नागपुर के सीताबाड़ी के मुंजे चौक पर बने मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है। यहां स्ट्रीट टूरिस्ट प्लाजा बिल्डिंग में मेट्रो स्पा हेल्थ एंड वेलेनस सेंटर फॉर यूनीसेक्स की आड़ में रैकेट चलाया जा रहा था।

स्पा सेंटर पर क्राइम ब्रांच की टीम का छापा

प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकांश ग्राहक नियमित होते थे। इसके अलावा नए ग्राहकों को भी केबिन में जाने के बाद ऑफर दिया जाता था। इस गिरोह में गरीब लडकियों को कमाई का लालच देकर शामिल किया गया था। लड़कियों को वेतन के साथ-साथ कमीशन दिया जाता था। धड़ल्ले से चल रहे इस सेक्स रैकेट परिसर की जानकारी किसी ने पुलिस को दी। इसी आधार पर पुलिस ने डमी ग्राहक भेजकर ढाई हजार रुपये में सौदा तय किया। इसके बाद जैसे ही पुलिस को संकेत मिला, पुलिस ने रुपये लेते हुए लड़की को पकड़ लिया। बता दें कि रैकेट चला रही आरोपी महिला की पहचान आरती अक्षय मरस्कोल्हे के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने की गिरफ्तारी

बता दें कि इस छापेमारी में पुलिस को स्पा सेंटर में 4 युवतियां मिलीं, जिन्हें देह व्यापार में झोंका गया था। जानकारी के मुताबिक, चारों लड़कियां गरीब परिवार से हैं और उन्हें पैसे का लालच देकर देह व्यापार में शामिल कराया गया था। पुलिस ने चारों पीड़िताओं को कब्जे में ले लिया है और आरोपी महिला के खिलाफ पिटा एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बता ने कि पुलिस को घटनास्थल से दो मोबाइल, सीसीटीवी का डीवीआर और अन्य सामान सहित हजारों रुपये का माल जब्त किया है।
Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close