September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़देश

World Leaders Forum में CM साय का बड़ा विजन, बोले- युवा ‘जॉब सीकर’ नहीं ‘जॉब क्रिएटर’ बनें

नई दिल्ली में वैश्विक निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश का न्योता, 2030 तक 5 हजार स्टार्टअप का लक्ष्य

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय ‘वर्ल्ड लीडर्स फोरम’ में छत्तीसगढ़ की बदलती आर्थिक तस्वीर और विकास का रोडमैप पेश किया। उन्होंने वैश्विक निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब पारंपरिक औद्योगिक और खनिज आधारित अर्थव्यवस्था से आगे बढ़कर युवा शक्ति, नवाचार, एआई, स्टार्टअप, ग्रीन एनर्जी और आधुनिक विनिर्माण पर फोकस कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई अर्थव्यवस्था के केंद्र में प्रदेश के युवा हैं। सरकार का लक्ष्य है कि युवा केवल नौकरी तलाशने वाले ‘जॉब सीकर’ न बनें, बल्कि अपने नवाचार और उद्यमिता के जरिए दूसरों को रोजगार देने वाले ‘जॉब क्रिएटर’ बनें।

6.31 लाख करोड़ रुपये पहुंची छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था

सीएम साय ने बताया कि वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का आकार करीब 6.31 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। इस दौरान प्रदेश ने 11.57 प्रतिशत की विकास दर दर्ज की। राज्य में प्रति व्यक्ति आय भी बढ़कर 1,79,244 रुपये हो गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए 1.72 लाख करोड़ रुपये के बजट में बुनियादी ढांचे, पूंजीगत व्यय और सामाजिक कल्याण को प्राथमिकता दी गई है।

2030 तक 5 हजार स्टार्टअप का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2030 तक 5 हजार नए स्टार्टअप स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। नए उद्यमियों को अपने इनोवेटिव आइडिया को कारोबार में बदलने के लिए 10 लाख रुपये तक की सीड फंड सहायता दी जा रही है। इसके अलावा प्रदेश के 6 लाख विद्यार्थियों और 1.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण देने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।

बस्तर में निवेश और रोजगार की नई संभावनाएं

सीएम साय ने बस्तर को छत्तीसगढ़ की नई अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा स्थिति में सुधार के बाद बस्तर में विकास, निवेश, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर तैयार हो रहे हैं।

बस्तर सहित पूरे प्रदेश के करीब 10 लाख परिवारों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से 4,824 करोड़ रुपये की आजीविका उन्नयन योजना तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को देखते हुए पर्यटन के क्षेत्र में भी निवेश की बड़ी संभावनाएं हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close