June 15, 2026 |

BREAKING NEWS

खेल जगतदेशब्रेकिंग

Asian Champions Trophy 2024 : भारत ने मलेशिया को दी पटखनी, 8-1 से रौंदकर लगाई जीत की हैट्रिक

Asian Champions Trophy 2024 : भारत ने पहले ही क्वॉर्टर से मलेशिया पर दबदबा बनाए रखा और हॉफ टाइम तक 5 गोल दाग दिए।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Asian Champions Trophy 2024 : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय मेन्स हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। पेरिस ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडल विजेता भारतीय टीम ने अपने तीसरे राउंड रॉबिन मुकाबलें में मलेशिया को 8-1 से रौंदा। भारत की ओर से राजकुमार पाल ने 3, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 1, जुगराज सिंह ने 1, उत्तम ने 1 और अरिजीत सिंह हुंडल ने 2 गोल दागे।

 

भारत ने पहले ही क्वॉर्टर से मलेशिया पर दबदबा बनाए रखा और हॉफ टाइम तक 5 गोल दाग दिए। इसके बाद दूसरे हॉफ में टीम इंडिया ने 3 और गोल अपने खाते में जोड़े। चीन के मोकी में खेले जा रहे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ये लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले भारत ने अपने पहले मैच में मेजबान 3-0 से हराया और फिर दूसरे मैच में जापान को 5-1 से रौंदा।

 

राज कुमार पाल ने तीसरे ही मिनट में भारत के गोल का खाता खोला। इसके 3 मिनट बाद ही अरिजीत सिंह हुंडल ने गोल दाग दिया। तीसरा गोल पेनल्टी कॉर्नर से आया जिसमें जुगराज सिंह ने योगदान दिया। चौथा गोल कप्तान हरमनप्रीत की स्टिक से PC के जरिए आया। गोल का सिलसिला इसके बाद भी लगातार जारी रहा। मलेशिया के डिफेंस को भेदते हुए राज कुमार पाल ने 25वें और 33वें मिनट में लगातार 2 गोल दागकर भारत को पहले हॉफ में 5-0 की लीड दिला दी। दूसरे हॉफ में भारत ने 3 गोल दागे। मलेशिया सिर्फ 1 गोल दाग पाया। अब भारत 12 सितंबर को साउथ कोरिया े भिड़ेगा और फिर 14 सितंबर को टीम इंडिया का पाकिस्तान से सामना होगा।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close