July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

CM Dr. Mohan Yadav Meeting : सीएम डॉ. मोहन यादव ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए ये निर्देश

CM Dr. Mohan Yadav Meeting : सीएम डॉ. मोहन यादव ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

भोपाल: CM Dr. Mohan Yadav Meeting: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार देर रात पुलिस मुख्यालय पहुंचकर प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति पर विस्तार से समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस बैठक में डीजीपी कैलाश मकवाना और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान को लेकर गंभीर विचार व्यक्त किया और कहा कि “जनप्रतिनिधियों को यथोचित सम्मान देना परंपरा और नियम दोनों ही हैं।” उन्होंने निर्देश दिए कि पूर्व सरकारों के समय में निर्धारित प्रोटोकॉल का समुचित पालन अब सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस संबंध में गंभीर है और नियमों का पालन सख्ती से कराया जाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री ने भोपाल में निजी कॉलेज की तीन छात्राओं के साथ हुए लव जिहाद के मामले पर चिंता जताते हुए पुलिस को शिक्षण संस्थाओं में अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “प्रदेशभर में शिक्षण संस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि कोई भी अवैध गतिविधि न हो।” मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन संस्थानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और दोषियों को बख्शा न जाए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने की बात करते हुए कहा कि “किसी भी स्थिति में प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने पाए।” उन्होंने पुलिस अधिकारियों को प्रदेशभर में शांति बनाए रखने के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए, खासकर आने वाले पर्वों और त्योहारों के दौरान। मुख्यमंत्री ने कहा पुलिस बल को अलर्ट मोड में रखा जाए और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बल तैनात किया जाए।

नक्सलवाद के खिलाफ राज्य सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि “प्रदेश में नक्सल विरोधी अभियान में लगातार सफलता मिल रही है, और बालाघाट जिले को अब नक्सली गतिविधियों से मुक्त किया गया है।” उन्होंने यह भी कहा कि “प्रदेश में अगले वर्ष तक नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा कर दिया जाएगा।” नक्सलियों के खिलाफ नवीनतम तकनीक और संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जा रहा है, साथ ही स्थानीय समुदायों को सुरक्षा तंत्र से जोड़ा जा रहा है। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “पुलिस विभाग लगातार चुनौतियों का सामना करते हुए अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है।” उन्होंने पुलिस अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के लिए आउट ऑफ टर्म प्रमोशन और भत्तों का भी आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, उन्होंने कहा अगर कोई भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर फैलती है तो उसे तुरंत खंडन किया जाए और सही जानकारी दी जाए।” पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर आने वाले कंटेंट की बारीकी से मॉनिटरिंग करने और जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close