April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: आज सदन में वार्षिक रिपोर्ट पेश, अनुदान मांगों पर चर्चा और अफीम मुद्दे पर बहस संभव

सत्र का छठवां दिन 9 मार्च को, प्रश्नकाल के बाद विभिन्न विभागों की वार्षिक रिपोर्टों और वित्तीय वर्ष 2026-27 की अनुदान मांगों पर चर्चा; कांग्रेस अफीम की खेती को लेकर सरकार को घेर सकती है

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Chhattisgarh Assembly Budget Session: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सोमवार, 9 मार्च को छठवें दिन प्रवेश करेगा। सुबह 11 बजे शुरू होने वाली कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसके बाद विभिन्न विभागों की वार्षिक रिपोर्टें सदन के पटल पर रखी जाएंगी।

मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े प्रश्नों का जवाब देंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री केदार कश्यप पत्रों को पटल पर रखेंगे। इसके साथ ही मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री रामविचार नेताम भी पत्रों की प्रस्तुति करेंगे।

वार्षिक रिपोर्टों में छत्तीसगढ़ लोक सेवा अधिनियम के तहत आरक्षण, सहकारी संस्थाओं से संबंधित ऑडिट रिपोर्ट, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग और छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन की वित्तीय रिपोर्ट शामिल हैं।

आज सदन में दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए जाएंगे। विधायक भावना बोहरा और ब्यास कश्यप इन प्रस्तावों को उठाएंगे। गोमती साय प्रतिवेदनों की प्रस्तुति करेंगी।

इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। इसमें नगरीय प्रशासन व विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और लोक निर्माण विभाग के सड़क और पुल कार्य शामिल हैं। खेल व युवक कल्याण, लोक निर्माण विभाग के भवन और नगरीय निकायों के वित्तीय प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा अनुदान मांगों पर चर्चा करेंगे।

सत्र में कांग्रेस अफीम की खेती को लेकर सरकार को घेर सकती है। दुर्ग में बीजेपी नेताओं द्वारा उठाए गए इस मुद्दे पर प्रश्नकाल से ही बहस तेज होने की संभावना है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close